{"_id":"597b582d4f1c1bbb538b4b27","slug":"31501255725-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी की परीक्षा में प्रोफेशनल डिग्री वालों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी की परीक्षा में प्रोफेशनल डिग्री वालों की भीड़
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी की परीक्षा में प्रोफेशनल डिग्री वालों की भीड़
- पांच से 23 अगस्त तक होगी सीजीएल परीक्षा-2017
- मध्य क्षेत्र में सात लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों में 30 प्रकार के पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएचएलई) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अकेले मध्य क्षेत्र में ही परीक्षार्थियों की संख्या सात लाख से अधिक है और इनमें 16 फीसदी अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके पास प्रोफेशनल डिग्री है। सीजीएचएल परीक्षा-2017 का आयोजन पांच से 23 अगस्त तक ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा।
इस परीक्षा के लिए देश भर में 3017468 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 2940560 अभ्यर्थियों का आवेदन पूरा पाया गया। इलाहाबाद एसएससी मध्य क्षेत्र कार्यालय के तहत यूपी और बिहार में कुल 706103 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 503469 पुरुष और 202634 महिला अभ्यर्थी हैं। खास यह कि परीक्षा में शामिल होने जा रहे 112088 अभ्यर्थियों के पास प्रोफेशनल डिग्री है, जिनमें 101571 अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग, 2983 के पास बीएड, 1251 के पास एलएलबी, 611 के पास मैनेजमेंट और 72 अभ्यथियों के पास सीए की डिग्री है। ये अभ्यर्थी केंद्रीय विभागों में असिस्टेंट ऑडीटर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, असिस्टेंट (सेंट्रल विजिलेंस कमीशन), असिस्टेंट सेक्शन अफसर जैसे पदों के लिए परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। पांच एवं छह अगस्त को परीक्षा दो शिफ्टों और बाकी के दिनों में तीन शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे, दूसरी शिफ्ट की दोपहर 1.15 से 2.15 बजे और तीसरी शिफ्ट की परीक्षा शाम 4.15 से 5.15 बजे तक होगी। सात, 17, 14 एवं 15 अगस्त को परीक्षा नहीं होगी।
00
यूपी के इन शहरों में होगी परीक्षा
- एसएससी की सीजीएल परीक्षा-2017 यूपी के आठ और बिहार के एक शहर में होगी। यूपी के आगरा के चार केंद्रों में 41173, इलाहाबाद के आठ केंद्रों में 82955, बरेली के तीन केंद्रों में 16170, गोरखपुर के चार केंद्रों में 30786, कानपुर के पांच केंद्रों में 64179, लखनऊ के 18 केंद्रों में 144412, मेरठ के पांच केंद्रों में 44811, वाराणसी के छह केंद्रों में 53674 और पटना के 21 केंद्रों में 226710 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।