फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   315 contenders for an assistant professor position

असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद पर 315 दावेदार

Sat, 20 Mar 2021 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Mar 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
315 contenders for an assistant professor position
mnnit prayagraj - फोटो : prayagraj
मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद पर 315 अभ्यर्थियों ने दावा किया है। शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू मई में कराए जाने की तैयारी है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों पर भर्ती के लिए कुल 4100 आवेदन आए हैं। 
विज्ञापन


एमएनएनआईटी प्रशासन की तैयारी है कि नए सत्र में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सितंबर 2019 में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। उस वक्त 1400 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। कोविड के मद्देनजर भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। संस्थान ने दोबारा विज्ञापन जारी कर 20 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


दोबारा 2700 नए अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इस तरह आवेदन करने वालों की संख्या 4100 पहुंच गई। अलग-अलग ब्रांचों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों के मुकाबले 2700 नए और 1400 पुराने अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदनों की स्क्रीनिंग शुरू करा दी गई है। मई में इंटरव्यू कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed