फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   30 percent increase in demand for antibiotics including paracetamol due to infectious disease

संक्रामक रोग के चलते तीस फीसदी बढ़ी पैरासिटामॉल सहित एंटीबॉयोटिक दवाओं की मांग

Mon, 06 Sep 2021 08:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Sep 2021 08:23 AM IST
सार

सबसे अधिक पैरासिटामॉल की बिक्री हो रही है। इसके अलावा एंटीबॉयोटिक और एंटी एलर्जिक दवाओं का सेवन बढ़ा है। दुकानों पर लोग एंटीबॉयोटिक में एमाक्सीसाइक्लीन, ओफ्लॉक्सीन, एजिथ्रोमाइसीन और एंटीएलर्जिक में सिट्रिजन, लियोसिट्रिजिन, एविल, इथ्रोनोलॉज आदि दवाओं की मांग ज्यादा कर रहे हैं।

विज्ञापन
30 percent increase in demand for antibiotics including paracetamol due to infectious disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जिले में संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि से दवाओं की मांग बढ़ गई है। पैरासिटामॉल सहित एंटीबॉयोटिक, एंटीएलर्जिक दवाओं की बिक्री में तीस फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, इनके दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के मुताबिक मौसम के करवट बदलने के साथ ही कुछ खास दवाओं की मांग में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

सबसे अधिक पैरासिटामॉल की बिक्री हो रही है। इसके अलावा एंटीबॉयोटिक और एंटी एलर्जिक दवाओं का सेवन बढ़ा है। दुकानों पर लोग एंटीबॉयोटिक में एमाक्सीसाइक्लीन, ओफ्लॉक्सीन, एजिथ्रोमाइसीन और एंटीएलर्जिक में सिट्रिजन, लियोसिट्रिजिन, एविल, इथ्रोनोलॉज आदि दवाओं की मांग ज्यादा कर रहे हैं। इसके अलावा खांसी के लिए कफ सीरप, मलेरिया के उपचार में काम आने वाली लेरियागो टैबलेट अधिक बिक रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल और मई में पैरासिटामॉल सहित एंटीबायोटिक दवाओं की मांग में तेजी से उछाल आया था। एजिथ्रोमाइसिन, डॉाक्सीसाइक्लीन , कफ सीरप, पैरासिटामाल, विटामिन सी आदि के खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी थी। उस समय इन दवाओं की बिक्री दोगुना से अधिक हो गई थी, लेकिन मई के बाद इन दवाओं की बिक्री में भारी गिरावट आई थी। अनिल द्विवेदी के मुताबिक बारिश शुरू होने के साथ ही पैरासिटामॉल सहित एंटीबॉयोटिक और एंटीएलर्जिक दवाओं की डिमांड अचानक बढ़ गई। जुलाई के दूसरे सप्ताह से इसमें इजाफा होता गया और इस समय यह पीक पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed