फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   3 suspected of corona reached in opd

ओपीडी में पहुंचे तीन संदिग्ध

Tue, 17 Mar 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
3 suspected of corona reached in opd
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में सोमवार से कोरोना संदिग्धों के लिए ओपीडी शुरू कर दी गई है। पहले दिन तीन लोगों ने खुद में कोरोना होने की आशंका पर स्क्रीनिंग कराई। हालांकि, उनमें संक्रमण न मिलने पर घर भेज दिया गया। एहतियात के तौर पर उन्हें घर में हफ्ते भर अलग से रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

चिकित्सालय की लाल बत्ती के ए-1 कक्ष में सुबह आठ बजे से शुरू हुई ओपीडी दोपहर दो बजे तक खुली रही। इस दौरान तीन लोग सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित आए। एक ने बताया कि वह पिछले हफ्ते दिल्ली गया था और मेट्रो में यात्रा की। उसे आशंका है कि वह बीमारी की चपेट में आ गया। चिकित्सकों ने उससे पूरी जानकारी ली। उसकी तकलीफों के बारे में पूछा और बताया कि उसे कोरोना का संक्रमण नहीं है। चिकित्सकों ने उसे जरूरी दवाएं लेने की सलाह देने के साथ घर पर ही हफ्ते भर एहतियातन अलग रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

दूसरे मरीज ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक बड़े हॉस्पिटल में उपचार कराने गया था। वहां कई बाहरी लोगों को संपर्क में आया था। लौटने के बाद उसे लगातार बुखार है। डॉक्टरों ने उसको होने वाली परेशानियों के लक्षण जाने। इसके बाद उन्हें जुकाम, बुखार की सामान्य दवाएं लेने की सलाह दी। कहा कि वे घर पर हफ्ते भर अलग ही रहें और किसी के संपर्क में न आएं। इसी तरह तीसरे ने भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरएन चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना ओपीडी में उन्हीं लोगों की स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी जो 14 दिनों के भीतर उन मुल्कों से आए हों, जहां कोरोना का प्रकोप फैला हो या फिर कोरोना पीड़ित के संपर्क में रहा हो। ऐसे लोगों की ही कोरोना ओपीडी में स्क्रीनिंग की जाएगी और जांच कराई जाएगी। यहां पर सामान्य जुकाम, बुखार के मरीजों की न तो स्क्रीनिंग होगी और न ही कोई सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed