फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   290 new principals will be found in June this year

इस साल जून में मिल जाएंगे 290 नए प्राचार्य

Mon, 06 Jan 2020 08:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jan 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
290 new principals will be found in June this year
teacher - फोटो : social media
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों को इस साल जून में 290 नए प्राचार्य मिल जाएंगे। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने सोमवार को परीक्षा से लेकर अंतिम चयन परिणाम तक का कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा एक मार्च को आयोजित की जाएगी, जबकि चयन परिणाम 17 जून को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 49 के तहत प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस साल 15 मार्च से शुरू की गई थी और 17 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। वहीं, शैक्षिक प्रदर्शक सूचकांक (एपीआई) को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 मई थी। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार एक मार्च को लिखित परीक्षा होगी और छह से 21 मार्च तक उत्तरकुंजी का प्रकाशन होगा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन


26 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 30 मार्च को अंतिम उत्तरकुंजी जारी की जाएगी। लिखित परीक्षा का परिणाम छह अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा और परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 28 अप्रैल से 10 जून तक आयोजित किए जाएंगे। अंतिम चयन परिणाम 10 जून को जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने पद
- स्नातकोत्तर पुरुष महाविद्यालयों में प्राचार्य के 134 एवं स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य के 30 और स्नातक पुरुष महाविद्यालयों में  प्राचार्य के 105 एवं स्नातक महिला महाविद्यालय में प्राचार्य के 21 पदों पर भर्ती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed