{"_id":"5fecd7df8ebc3e3b903e6679","slug":"29-people-from-britain-to-have-genome-sequencing-samples-sent-to-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन से आए 29 लोगों की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग, नमूने पूणे भेज गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन से आए 29 लोगों की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग, नमूने पूणे भेज गए
Thu, 31 Dec 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
नए कोरोना वायरस के लक्षण
- फोटो : iStock/Amarujala
कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट पर है। जिले में ब्रिटेन से आए 29 लोगों की अब जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए सभी के नमूने जांच के लिए पूणे स्थित लैब को भेजे गए हैं। जबकि सभी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय ने बताया कि शासन से प्राप्त सूची के मुताबिक टीमों को जांच के लिए लगाया गया था। तीन दिन में उन 17 लोगों को छोड़कर अन्य की कोविड जांच कराई गई। सभी की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट निगेटिव रही।
डॉ सहाय के मुताबिक वायरस के स्ट्रेन की जांच के लिए पूणे स्थित लैब को यहां से 29 नमूने भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मुख्यालय को जाएगी। किसी में स्ट्रेन का पता चलता है तो यहां कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों की सैंपलिंग कराई गई है, उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।