{"_id":"65a058888adb669d71030a8e","slug":"28-enemy-properties-found-in-phulpur-report-sent-to-home-ministry-allahabad-news-c-3-1-ald1034-297065-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलपुर में मिलीं 28 शत्रु संपत्तियां, गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलपुर में मिलीं 28 शत्रु संपत्तियां, गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट
Fri, 12 Jan 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर तहसील में 28 शत्रु संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। सरकारी सर्किल रेट के आधार पर इनकी कीमत का मूल्यांकन एक करोड़ रुपये किया गया है। सर्वे टीम ने मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर इन सपंत्तियों से संबंधित दस्तावेज केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिए हैं।
वहीं, सदर तहसील में छह शत्रु सपंत्तियां चिह्नित की गई हैं, जिनका मूल्य 12 करोड़ के आसपास का अनुमान है। हालांकि, इनके मूल्यांकन की प्रक्रिया अभी चल रही है। जॉनसेनगंज में एक बड़ा भवन भी शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया है। वहीं, नीमसराय में चिह्नित की गई एक शत्रु संपत्ति पर पीडीए एक कॉलोनी का निर्माण करा चुका है।
गृह मंत्रालय के सर्वेयर अमरेंद्र सिंह और अशोक सिंह शुक्रवार को पीडीए के अफसरों के साथ बैठक करेंगे और इस संपत्ति के दस्तावेज खंगालेंगे। वहीं, हंडिया में 20 एकड़ में मिली शत्रु संपत्ति का भी मूल्यांकन कराया जा रहा है। इनका मूल्यांकन पूरा होने के बार इनसे संबंधित दस्तावेज भी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिए जाएंगे।