फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2787 absent in simple subjects exams

सरल विषयों की परीक्षाओं में भी 2787 अनुपस्थित

Sun, 11 Feb 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Feb 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
2787 absent in simple subjects exams
Exam
यूपी बोर्ड की शनिवार को हाईस्कूल संगीत गायन तथा इंटरमीडिएट गृह विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान, काष्ठशिल्प, ग्रंथशिल्प, सिलाई एवं व्यावसायिक वर्ग के विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में भी प्रदेश भर में 2787 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सरल विषय और परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत गायन तथा इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान तथा कृषि शस्य विज्ञान (कृषि भाग-1 के लिए) प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षाएं हुईं, जबकि दूसरी पाली में इंटर की कृषि शस्य विज्ञान षष्ठम प्रश्न पत्र (कृषि भाग-2 के लिए), काष्ठ शिल्प, ग्रंथशिल्प, सिलाई समेत व्यावसायिक वर्ग के विभिन्न विषयों की प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षाएं हुईं। इनमें भी परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति का क्रम जारी रहा। हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तो इंटरमीडिएट में 2696 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या शनिवार को 10 लाख 47 हजार 406 तक पहुंच गई। अब तक हाईस्कूल में छह लाख 45 हजार 64 तथा इंटरमीडिएट में चार लाख 22 हजार 462 छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़ चुके हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को इलाहाबाद में 1196 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक इंटर की परीक्षाओं के लिए जिले में 7640 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1163 शामिल नहीं हुए, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 884 में से 33 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed