फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   25th Graduate Entrance Exam Result to be released in ECC

ईसीसी में 25 को जारी होगा स्नातक प्रवेश परीक्षा रिजल्ट

Fri, 23 Oct 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
25th Graduate Entrance Exam Result to be released in ECC
Result - फोटो : social media
इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) की स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 को जारी किया जाएगा और 26 अक्तूबर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रवेश ऑनलाइन मोड में लिए जाएंगे। वहीं, परास्नातक में प्रवेश इस बार ऑफलाइन मोड में साीधे साक्षात्कार के माध्यम से होंगे। स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम और नए सत्र से सम्बंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं महाविद्यालय की वेबसाइट ‘www.eccprayagraj.org पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


ईसीसी की स्नातक की प्रवेश परीक्षा छह अक्तूबर को आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों के मुकाबले 70 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 4400 से अधिक अभ्यर्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा दी थी। ईसीसी प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. जस्टिन मसीह के अनुसार स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 अक्तूबर को महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद 26 एवं 27 अक्तूबर को चयनित अभ्यर्थियों और 28 एवं 29 अक्तूबर को प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के ऑनलाइन प्रवेश लिए जाएंगे। नवप्रवेशित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन दो से चार नवंबर के बीच होगा और नए सत्र की कक्षाएं नौ नवंबर से ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं, परास्नातक के अभ्यर्थियों की पूरी सूची 25 अक्तूबर को महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परास्नातक में प्रवेश के लिए काफी कम अभ्यर्थियों ने आवेदन किए गए हैं। इसलिए प्रवेश 27 अक्तूबर को ऑफलाइन मोड में सीधे साक्षात्कार के माध्यम से लिए जाएंगे। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों में सुबह 10 बजे रिपोर्ट करनी होगी। इसी दिन सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन भी किया जाएगा और ऑनलाइन मोड में फीस जमा की जाएगी। परास्नातक विद्यार्थियों की नए सत्र की कक्षाएं भी नौ नवंबर से ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण मोजेज ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के लिए फीस कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जमा की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed