फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   250 km. Passengers kept beating youths accused of theft for a distance of

Prayagraj News: 250 किमी. की दूरी तक चोरी के आरोपी युवकों को पीटते रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
250 km. Passengers kept beating youths accused of theft for a distance of
ट्रेन में मोबाइल फोन और सामान चोरी करने के आरोप में लोगों की पिटाई से बचने के लिए ट्रेन से कूदने वाले दो युवकों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में आरोपी यात्रियों ने आरा से मांडा तक करीब 250 किलोमीटर की यात्रा के दाैरान उनकी जमकर पिटाई की। इससे पहले बुधवार की सुबह सुनील कपरिया और विकास कुमार नाम के दोनों युवक मांडा और मेजारोड स्टेशन के बीच अमिलिया कला गांव के सामने घायल अवस्था में मिले थे।
विज्ञापन

ट्रेन में चोरी के आरोप में यात्रियों की पिटाई से घायल गोरखपुर के मझवेला गांव निवासी सुनील कपरिया ने बताया कि वह ट्रेनों में सूप और उलिया बेचने का काम करता है। परिवार के साथ दानापुर में डेरा बनाकर रहता है। छठ पर्व होने की वजह से वह ट्रेनों में सूप बेचने के लिए मंगलवार शाम को आरा स्टेशन से मुंबई जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ा था। सूप बेचते हुए ट्रेन के डिब्बे में आगे बढ़ रहे थे कि तभी कुछ लोग एक व्यक्ति को पीट रहे थे।
विज्ञापन

वह भी सीट पर सूप रखकर लोगाें के साथ मिलकर आरोपी को पीटने लगा। तभी अचानक भीड़ में से एक व्यक्ति ने उसे भी आरोपी का साथी बताकर पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद एक-एक करके सभी लोग उसकी आंख, मुंह, पीठ और सिर पर मुक्के और थप्पड़ से प्रहार करते रहे, जिससे उसकी आंख और मुंह से खून निकलने लगा। इस दौरान आरोपियों ने किसी चीज से उसके सिर का आधा बाल भी छील दिया। सुनील ने बताया कि वह हमलावरों के हाथ-पैर पकड़ता रहा लेकिन किसी ने दया नहीं दिखाई। वहीं अभी तक सुनील के परिवार से कोई नहीं आया है, सूचना दे दी गई है। जबकि, दूसरा आरोपी विकास प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन से दूसरे अस्पताल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed