{"_id":"5d5d94d48ebc3e6c5f145dc9","slug":"25-lakh-cheated-from-brothers-in-the-name-of-getting-jobs-allahabad-news-ald2527439177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से 25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से 25 लाख की ठगी
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के मलाक मोहिउद्दीनपुर के युवक हुए ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव में रहने वाले सगे भाइयों से एक व्यक्ति ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी तो दिलाई नहीं, अब रकम मांगने पर धमकी से दे रहे हैं। पीड़ितों ने बुधवार को एसपी से शिकायत की है।
मलाक मोहिउद्दीनपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह और उसका जुड़वा भाई अनिल पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। इसी बीच करीब डेढ़ साल पहले प्रयागराज के करेली मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। पीड़ित की मानें तो जालसाज ने दोनों भाइयों को रेलवें में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। फिर 25 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों तक आरोपी टरकाता रहा। बाद में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। रेल मुख्यालय पहुंचने पर पीड़ितों को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। अब आरोपी रकम मांगने पर जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। दो दफा वह फोन पर गाली-गलौज कर चुका है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरामुफ्ती कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।