फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   25 bridges and flyovers to be built at a cost of ₹7,100 crore; district to get relief from traffic jams.

Prayagraj : 7100 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे 25 पुल-फ्लाईओवर, जिले को जाम से मिलेगी मुक्ति

Sun, 02 Aug 2026 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Aug 2026 06:41 PM IST
सार

जिले को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सेतु निगम ने 25 नए पुल और फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन पर करीब 7100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजनाएं जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं। 

विज्ञापन
25 bridges and flyovers to be built at a cost of ₹7,100 crore; district to get relief from traffic jams.
ओवरब्रिज - फोटो : संवाद।

विस्तार

जिले को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सेतु निगम ने 25 नए पुल और फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन पर करीब 7100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजनाएं जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं। इनमें इलाहाबाद उत्तरी, कोरांव, सोरांव, इलाहाबाद दक्षिणी, प्रतापपुर, मेजा, इलाहाबाद पश्चिमी, बारा, फूलपुर, हंडिया, करछना और फाफामऊ शामिल हैं। कुल प्रस्तावित लंबाई करीब 30.7 किमी है। इनमें गंगा, यमुना, बेलन, वरुणा और टोंस जैसी प्रमुख नदियों पर पुल शामिल हैं।

विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण स्थानों पर चार लेन के फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और कनेक्टिविटी बढ़ाना है। इनमें विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, राजमणि कोल, सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूजा पाल और पीयूष रंजन निषाद के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा महापौर गणेश केसरवानी, मंत्री आशीष पटेल, डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी, वीके सिंह और कुंभ मेला अधिकारी ने भी प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाएं

इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में कई फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं। इनमें कैलाश चौराहा से लोक सेवा आयोग चौराहा तक 1.9 किमी का चार लेन फ्लाईओवर शामिल है। इसकी अनुमानित लागत 110 करोड़ रुपये है। धोबी घाट पेट्रोल पंप से एलआईसी रोड तक तीन किमी का चार लेन फ्लाईओवर भी 120 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से सिविल बस स्टैंड तक 0.65 किमी का चार लेन फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। फूलपुर में प्रयागराज-वाराणसी रोड पर 0.89 किमी का चार लेन ओवरपास भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों पर नए पुलों का प्रस्ताव

पुल परियोजनाओं में गंगा नदी पर मद्र मुकुंदपुर टेला घाट पर 1.2 किमी का पुल शामिल है। इसकी लागत 350 करोड़ रुपये है। यमुना नदी पर प्रतापपुर में पीपे के पुल के स्थान पर 1.3 किमी का नया पुल बनेगा। हंडिया में गंगा नदी पर परानीपुर, लक्षगृह-हंडिया रोड पर 1.6 किमी का दो लेन पुल भी प्रस्तावित है। प्रयागराज-नैनी रोड पर यमुना नदी पर 1.543 किमी का चार लेन पुल भी बनेगा है। कोरांव विधानसभा क्षेत्र में बेलन नदी पर तीन पुलों का प्रस्ताव है।


यातायात को सुगम, सुरक्षित व जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए 25 पुल व फ्लाईओवर का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रोहित मिश्रा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed