{"_id":"625076496d80f763ba290ff3","slug":"25-25-thousand-reward-on-six-accused-in-kareli-bombing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : करेली बमबाजी मामले में छह आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : करेली बमबाजी मामले में छह आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
Fri, 08 Apr 2022 11:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:22 PM IST
सार
करेली में 27 फरवरी को मतदान के दिन लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र मतदान स्थल के सामने कुछ लोगों ने बमबाजी की थी। चुनाव प्रभावित करने के लिए की गई बमबाजी में साइकिल से जा रहे कोरांव के अर्जुन कोल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली में विधानसभा चुनाव के दिन मतदान स्थल के सामने बमबाजी कर अर्जुन नाम के युवक की हत्या करने वाले आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। काफी प्रयास के बाद जब बचे छह आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका तो उन पर इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
करेली में 27 फरवरी को मतदान के दिन लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र मतदान स्थल के सामने कुछ लोगों ने बमबाजी की थी। चुनाव प्रभावित करने के लिए की गई बमबाजी में साइकिल से जा रहे कोरांव के अर्जुन कोल की मौत हो गई थी। अर्जुन की हत्या में नौ लोगों को वांटेड किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने 10 मार्च को हसन, मोइनुद्दीन और आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी बचे छह आरोपियों साफिल, राशिद उर्फ टुंडी, सरफराज, अनीस, दानिश और फैज की तलाश में दबिश दी जा रही थी लेकिन डेढ़ महीने बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा था। अब एसएसपी ने बचे आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन