फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   24 trains running from the junction will meet Chhivki from today, this new arrangement will remain in effect t

Prayagraj : जंक्शन से चलने वाली 24 ट्रेनें आज से छिवकी से मिलेंगी, 11 जून तक लागू रहेगी यह नई व्यवस्था

Sat, 27 Apr 2024 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 04:57 PM IST
सार

पिछले सप्ताह ही रेलवे प्रशासन ने जंक्शन से चलने वाली 24 ट्रेनों के छिवकी में शिफ्ट किए जाने की सूची जारी की थी। प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य की वजह से प्लेटफॉर्म सात और आठ पर पिलर आदि का निर्माण होगा।

विज्ञापन
24 trains running from the junction will meet Chhivki from today, this new arrangement will remain in effect t
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन से मुंबई, पुणे आदि रूट की तरफ जाने वाली 24 ट्रेनों का संचालन प्रयागराज छिवकी से होने जा रहा है। शनिवार 27 अप्रैल से जंक्शन आने वाली 24 ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को छिवकी स्टेशन पर जाना होगा। यह व्यवस्था 11 जून 24 तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह ही रेलवे प्रशासन ने जंक्शन से चलने वाली 24 ट्रेनों के छिवकी में शिफ्ट किए जाने की सूची जारी की थी। प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य की वजह से प्लेटफॉर्म सात और आठ पर पिलर आदि का निर्माण होगा। इस अवधि में ज्ञान गंगा एक्सप्रेस, रांची-एलटीटी, पुणे-गोरखपुर, दादर बलिया, काशी एक्सप्रेस आदि के जहां रूट बदल दिए गए हैं तो वहीं उनका आगमन-प्रस्थान भी प्रयागराज छिवकी से ही होगा।

विज्ञापन

जंक्शन की इन ट्रेनों का होगा छिवकी से संचालन

15559 दरभंगा-अहमदाबाद : 01 मई से 05 जून
15560 अहमदाबाद-दरभंगा : 03 मई से 07 जून

15018 गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस : 28 अप्रैल से 11 जून
15017 एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस : 27 अप्रैल से 10 जून

15267 रक्सौल-एलटीटी : 27 अप्रैल से 08 जून
15268 एलटीटी-रक्सौल : 29 अप्रैल से 10 जून

11037 पुणे-गोरखपुर : 02 मई से 06 जून
11038 गोरखपुर-पुणे : 04 मई से 08 जून

11033 पुणे-दरभंगा : 01 मई से 05 जून
11034 दरभंगा-पुणे : 03 मई से 07 जून

18609 रांची-एलटीटी : 01 मई से 05 जून
18610 एलटीटी-रांची : 03 मई से 07 जून

12381 हावड़ा-नई दिल्ली : 28 अप्रैल से 09 जून
12382 नई दिल्ली-हावड़ा : 29 अप्रैल से 10 जून

22131 पुणे-बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस : 29 अप्रैल से 10 जून
22132 बनारस-पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस : 01 मई से 05 जून

19421 अहमदाबाद-पटना : 28 अप्रैल से 09 जून
19422 पटना-अहमदाबाद : 30 अप्रैल से 11 जून

01025 दादर-बलिया : 29 अप्रैल से 10 जून
01026 बलिया-दादर : 28 अप्रैल से 09 जून

01027 दादर-बलिया : 27 अप्रैल से 09 जून
01028 बलिया-दादर : 27 अप्रैल से 11 जून

07651 जालना-छपरा : 01 मई से 05 जून,
07652 छपरा-जालना : 03 मई से 07 जून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed