{"_id":"68eea64396d2faa553027555","slug":"24-hours-have-passed-since-the-student-was-attacked-but-the-accused-is-still-at-large-allahabad-news-c-257-1-sald1006-117652-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छात्र पर हमला के बीते 24 घंटे, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छात्र पर हमला के बीते 24 घंटे, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
10वीं के छात्र पर हमला करने वाले आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बताया जाता है कि छात्र की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस छात्र के ठीक होने के इंतजार में है ताकि उसका बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा सके।
बता दें कि संस्कार शुक्ल (15) पुत्र विनय कुमार शुक्ल निवासी भलुहा। कोरांव के गोपाल विद्यालय इंटर कालेज के इंग्लिश मीडियम में दसवीं का छात्र है। सोमवार को घर से परीक्षा देने के लिए स्कूल आया हुआ था। परीक्षा छूटने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। कोरांव मांडा मुख्य मार्ग पर सेमरी बाघराय गांव में दो बजे के करीब बाइक सवार अज्ञात लोगों ने संस्कार को रुकवा कर उसे बुरी तरह से पीटने के बाद चाकू से गर्दन पर कई वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। और उसके हाथ पर भी चाकू घोंप दिए थे। ग्रामीणों की दौड़ने पर हमलावर छात्र को बीच सड़क पर फेंक फरार हो गए थे। जिला अस्पताल में छात्र संस्कार का उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
माहभर पूर्व मिली थी जान से मारने की धमकी
छात्र संस्कार शुक्ल के बाबा मुन्नीलाल शुक्ल का कहना है कि मेरा बेटा विनय शुक्ल जो संस्कार के पिता है। करीब बीते 12 वर्षों से मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी किया करते हैं। वहीं पर भरूही भरारी गांव निवासी थाना मेजा के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर उपरोक्त लोग मेरे घर पर आकर जान से मारने की धमकी व बम फेंकने की बात कही थी। जिस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। यदि पुलिस उस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद ऐसी घटना घटित न होती।
विज्ञापन
अभी तक छात्र के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। आरोपियों के तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को किसी भी तरह बक्सा नहीं जाएगा।
एसपी उपाध्याय, एसीपी मेजा