{"_id":"5734dff94f1c1be24c91a54b","slug":"24-cctv-cameras-will-monitor-the-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश भवन की निगरानी करेंगे 24 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश भवन की निगरानी करेंगे 24 सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने विवि के प्रवेश भवन की निगरानी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है। अब पूरे प्रवेश भवन की निगरानी के लिए 24 सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे परिसर में आने वाले हर व्यक्ति की निगरानी करेंगे। कुलपति का यह फैसला प्रवेश भवन से होने वाली गड़बड़ी को भी रोकेगा। यह कैमरे 24 घंटे चालू रहेंगे।
इसकी निगरानी के लिए प्रवेश भवन में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके नियंत्रण के लिए एक अधिकारी हमेशा प्रवेश भवन में मौजूद रहेगा। यह सीसीटीवी कैमरे प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राओं की गतिविधियों के साथ प्रवेश काउंटर पर बैठे लोगों और निदेशक के चैम्बर में भी लगाए जाएंगे।
इविवि के कुलपति ने कुछ समय पहले समाचार माध्यमों से बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया था कि विवि के प्रवेश भवन में गोरख धंधा चलता है। यहां प्रवेश के लिए सीटें बेंची जाती हैं। अब इस गोरखधंधे पर निगरानी के लिए के लिए कुलपति ने पहल करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है। सीसीटीवी लगाने का कुलपति का यह निर्णय प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन किए जाने की घोषणा के ठीक दूसरे दिन किया गया है।
विज्ञापन
इससे पता चलता है कि कुलपति के मन में विवि की प्रवेश व्यवस्था पर कहीं न कहीं शंका जरूर है। ऑफलाइन प्रवेश की अनुमति दिए जाने के बाद कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सीसीटीवी लगाया जाना पहला कदम है।