फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   23 villagers injured in jackal attack, panic

Prayagraj News: सियार के हमले में 23 ग्रामीण घायल, दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
23 villagers injured in jackal attack, panic
गिरधरपुर और मांडाखास गांव में घर के बाहर सो रहे 23 ग्रामीणों को सियार ने काटकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से गांवों में दहशत है। घायलों से बातचीत के बाद वन विभाग के अधिकारी ने सियार के पागल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रुक-रुककर बारिश हो रही थी। बिजली आपूर्ति भी ठप थी। ज्यादातर ग्रामीण कमरे के बाहर बरामदे और खुले स्थान पर सो रहे थे। रात की दूसरी पहर सियार ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। अंधेरे में हमले से करीब 23 ग्रामीण घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी मांडा के फार्मासिस्ट आशीष द्विवेदी ने बताया कि सियार के हमले में घायल मो. इजराइल (22), अजय (5), राजेंद्र प्रसाद (28), मिराज अली (25), स्नेहलता (21), निर्मला देवी (55), इरफान अली (29), जितेंद्र कुमार (28), दिव्यांशु (12), नेब्बू लाल (40), मेहंदी हसन (65), सानिया (30), अफसाना (28), सुनीता (45), फूलपत्ती (45), कृष्णावती (40) को रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ सियार के हमले के बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि जंगली जानवरों के हमले से बचा जा सके।


मामले में डिप्टी रेंजर सर्वेश मिश्र और वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच घायलों और उनके परिजनों से पूछताछ की गई। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार भोर करीब चार बजे गिरधरपुर पहाड़ी क्षेत्र के जंगल से निकल कर सियार ने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाया। बाहर जो मिला, उसे काट लिया। करीब 23 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिसमें से पांच शहर स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बातचीत से प्रतीत हो रहा कि सियार पागल था। उसकी पकड़ने के लिए टीम लगाई गई। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed