फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   23 admission in BALLB

बीएएलएलबी में 23, बीएससी बायो में 123 दाखिले

Sat, 29 Jun 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
23 admission in BALLB
23 admission in BALLB - फोटो : CITY DESK
बीएएलएलबी में 23, बीएससी बायो में 123 दाखिले
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शुक्रवार को बीएएलएलबी में 23 और बीएससी जीव विज्ञान में 13 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। शनिवार यानी 29 जून को बीएससी गणित एवं बीकॉम में दाखिला होगा। इसके लिए इविवि प्रशासन की ओर से कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। बीएएलएलबी में अब चार जुलाई को प्रवेश होगा। इसका कटऑफ भी जारी किया गया है।
इविवि में शुक्रवार को बीएएलएलबी में ओबीसी वर्ग के 13, एससी वर्ग के नौ और एसटी वर्ग के एक अभ्यर्थी ने प्रवेश लिया। वहीं, बीएस जीव विज्ञान में ओबीसी वर्ग के 77, एससी वर्ग के 44 एवं एसटी वर्ग के दो अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। बीएएलएलबी में अब चार जुलाई को प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए सभी श्रेणी में 176.40 या अधिक अंक पाने वाले, ओबीसी वर्ग में 163.40 या अधिक अंक पाने वाले, एससी वर्ग में 140 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इविवि में आज का प्रवेश
बीकॉम- 184 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 163 या अधिक अंक ओबीसी, 136 या अधिक अंक एससी, 68 या अधिक अंक एसटी वर्ग
बीएससी गणित- 155 या अधिक अंक ओबीसी, 126 या अधिक अंक एससी वर्ग
बीएससी होमसाइंस- 110 या अधिक सभी श्रेणी, 81 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग, सभी सफल अभ्यर्थी ईब्ल्यूएस
राजर्षि टंडन गर्ल्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय सत्र 2019-20 के लिए बीए, बीकॉम एवं एमए में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल इच्छुक छात्राएं किसी भी कार्य दिवस में कॉलेज के कार्यालय से सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्धा विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज
महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा सत्र 2019-20 की प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून को दो पालियों सुबह नौ से दोपहर 12 और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र परीक्षा वाले दिन सुबह 7.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी केंद्र प्रभारी अखिलेश कुमार दुबे ने दी।
बीए प्रथम वर्ष में 5904 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा के लिए 10823 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5904 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जबकि 2393 अभ्यर्थी फेल हो गए हैं। 1004 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा में शामिल 1416 विद्यार्थी बैंक पेपर देंगे। 66 विद्यार्थियों के रिजल्ट अपूर्ण हैं। परीक्षा के दौरान 40 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया था। विस्तृत परीक्षाफल इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में अस्मिता द्विवेदी ने 365 अंक के साथ टॉप किया है।

दस से शुरू होंगी एलएलबी, एलएलएम की कक्षाएं
एलएलबी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर और एमएमएल तृतीय सेमेस्टर सत्र 2019-20 की नियमित कक्षाएं 10 जुलाई से चैथम लाइंस परिसर स्थित विधि विभाग में शुरू होंगी। समय सारिणी विधि विभाग के सूचना बोर्ड पर लगा दी गई है। एलएलबी एवं एलएलएम की कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 फीसदी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed