फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   218 trainee IPS will learn the tricks of policing in Mahakumbh, will serve in different branches.

Prayagraj : महाकुंभ में पुलिसिंग के गुर सीखेंगे 218 प्रशिक्षु आईपीएस, अलग-अलग शाखाओं में देंगे सेवाएं

Thu, 26 Dec 2024 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 04:38 PM IST
सार

वरिष्ठ अफसरों के निर्देशन में काम करते हुए यह अफसर जो कुछ भी सीखेंगे और अनुभव करेंगे, वह उनमें नेतृत्व, प्रशासकीय क्षमता के विकास में भी मददगार साबित होगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह अफसर फिलहाल फरवरी में यहां आएंगे। इस दौरान एक शाही स्नान के साथ ही अन्य तीन अन्य स्नान पर्वों पर तैनात रहकर वह पुलिसिंग के अलग-अलग आयामों से परिचित होंगे।

विज्ञापन
218 trainee IPS will learn the tricks of policing in Mahakumbh, will serve in different branches.
महाकुंभ क्षेत्र में गश्त करते घुड़सवार पुलिस दल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ देश भर के प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों की पाठशाला भी बनेगा। यहां कुल 218 प्रशिक्षु आईपीएस पुलिसिंग के गुर सीखेंगे। इन्हें मेले में पुलिस की अलग-अलग शाखाओं में तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन

यह जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ अमिताभ यश ने दी। उन्हाेंने बताया कि महाकुंभ सबसे बड़ा धार्मिक समागम होने के साथ पुलिसिंग के लिहाज से सीखने का भी बेहतरीन अवसर है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। वह महाकुंभ आयोजन में सहभागिता तो निभाएंगे ही, पुलिसिंग के विभिन्न आयामों को भी सीखेंगे। इसमें भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात समेत अन्य बिंदु शामिल होंगे। कुल 218 प्रशिक्षु आईपीएस यहां आएंगे, जिन्हें अलग-अलग व्यवस्था में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अफसरों के निर्देशन में काम करते हुए यह अफसर जो कुछ भी सीखेंगे और अनुभव करेंगे, वह उनमें नेतृत्व, प्रशासकीय क्षमता के विकास में भी मददगार साबित होगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह अफसर फिलहाल फरवरी में यहां आएंगे। इस दौरान एक शाही स्नान के साथ ही अन्य तीन अन्य स्नान पर्वों पर तैनात रहकर वह पुलिसिंग के अलग-अलग आयामों से परिचित होंगे।


कई राज्यों के प्रशिक्षु अफसरों ने ली थी ट्रेनिंग

महाकुंभ, अर्द्धकुंभ और माघ मेला जैसे आयोजनों में पहले भी प्रशिक्षु आईपीएस व आईएएस के साथ ही पीपीएस अफसरों की तैनाती व प्रशिक्षण होते रहे हैं। पिछले साल माघ मेले में भी मप्र, झारखंड, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के अफसरों ने शहर आकर आयोजन को बेहद करीब से देखा था। मेला क्षेत्र में प्रवास कर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर अनुभव प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed