फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल से

नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल से

Mon, 06 May 2019 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल से
नहीं दिखा चांद,अब पहला रोजा कल से
विज्ञापन

0 जामा मस्जिद से शहर काजी का ऐलान
0 आज से शुरू होगा तरावीह का सिलसिला
प्रयागराज। रविवार को माहे शाबान की 29वीं शब को तमाम कोशिशों के बावजूद रमजान का चांद नहीं नजर आया। चांद की तस्दीक नहीं होने पर सोमवार को माहे शाबान की 30वीं शब होगी, लिहाजा पहला रोजा मंगलवार को रहेगा। हालांकि सोमवार को चांद रात होने की वजह से जामा मस्जिद सहित शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं शहर के तमाम इलाकों की ऊंची इमारतों से भी नमाजियों, रोजेदारों ने चांद देखने की कोशिश की लेकिन किसी ने चांद दिखने की खबर नहीं दी।
सुन्नी मरकजी रुयते हिलाल कमेटी कदीम के शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी के मुताबिक बांदा, गोंडा, रायबरेली, कानपुर, वाराणसी सहित तमाम अन्य जिलों और प्रदेशों के शहर काजियों से भी संपर्क साधा गया लेकिन कहीं से भी चांद की तस्दीक नहीं हो सकी। जामा मस्जिद चौक में हुई बैठक में नायाब शहर काजी मौलाना रईस अख्तर सहित तमाम मौलाना और नमाजे अलविदा इंतेजामिया कमेटी के मोहम्मद आजम, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद हबीब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

00 इनसेट
कंपनी बाग मस्जिद में तीन दिनों की तरावीह
जामा मस्जिद चौक की निचली मंजिल और जामा मस्जिद वसीयाबाद में 27 दिनों की तरावीह होगी। हालांकि जामा मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर भी पांच दिनों की तरावीह होगी। इसी तरह वहीं कंपनी बाग मस्जिद में तीन दिनों की तरावीह होगी जिसे मो.अंसार कानपुरी सुनाएंगे। यहां तीसरे रमजान को रोजा इफ्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed