फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भाजपा प्रत्याशी का रथ सजवाने वाले कांग्रेसी चिह्नित

भाजपा प्रत्याशी का रथ सजवाने वाले कांग्रेसी चिह्नित

Sat, 13 Apr 2019 02:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी का रथ सजवाने वाले कांग्रेसी चिह्नित
भाजपा प्रत्याशी का रथ सजवाने वाले कांग्रेसी चिह्नित
विज्ञापन

क्रासर
सिरसा में प्रियंका गांधी के रोड शो का संयोजन करने वाले नेता के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को झटका
समय रहते संगठन को बचाने की हाईकमान से लगाई गई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूर्वी यूपी में संगठन को संजीवनी देने की कोशिशों के बीच प्रयागराज में भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा को लेकर मची उठापटक से हड़कंप मच गया है। अब तक 40 से अधिक पदाधिकारी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। शुक्रवार को एआईसीसी सदस्य व यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश तिवारी बाबा के भाजपा में शामिल होने के बाद बड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी का रथ कुछ कांग्रेसियों ने ही सजवाया था। ऐसे में कई अन्य पदाधिकारी भी किसी समय पार्टी छोड़ सकते हैं। हाईकमान को पत्र भेजकर ऐसे नेताओं को चिह्नित करते हुए समय रहते ठोस कदम उठाने के लिए आग्रह किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर से भितरघात करने वाले नेताओं की शिकायत की गई है। इसमें संगठन को बचाने की गुहार लगाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी जब पही बार शहर आई थीं, तब उनके लिए रथ कांग्रेसियों ने तैयार कराया था। ऐसे नेताओं की सूची भी पार्टी अध्यक्ष को भेजी गई है। पार्टी में मची इस खींचतान से जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता परेशान हैं। कहा जा रहा है कि हाल में ही यहां आए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर से भी भाजपा प्रत्याशी के लिए काम करने वाले कांग्रेसियों की शिकायत की गई थी। तब प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि इस तरह के घटनाक्रम पर पैनी नजर रखी जा रही है। अब शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश तिवारी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। प्रियंका गांधी के वाटर शो के दौरान सिरसा में रोड शो और बैठक का संयोजन सर्वेश ने ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed