{"_id":"5bc752d9bdec2269651f1e11","slug":"21539789529-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय मिश्र को बनाया गया भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय मिश्र को बनाया गया भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनय मिश्र को बनाया गया भाजपा युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष
0 प्रतापगढ़ में रवि गुप्ता तो कौशांबी में सुनील मिश्र को मिला दायित्व
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पूर्व पार्षद विनय मिश्र उर्फ सिंटू को भाजपा युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कौशांबी में सुनील मिश्र और प्रतापगढ़ में रवि गुप्ता को पार्टी ने यह दायित्व सौंपा है।
बुधवार को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश की ओर से सूची जारी कर प्रदेश के नौ जिलों में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष जिलाध्यक्ष के नाम का एलान किया गया है। इलाहाबाद में सिंटू की नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपाई विनय को बधाई देने उनके घर पहुंच गए। बाद में सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में नवनियुक्त युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने विनय को ऊर्जावान और पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता बताया। उन्हें बधाई देने वालों में मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, आशीष गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, राजू पाठक, शिवेंद्र मिश्र, डा. प्रेमलता श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, श्यामचंद्र, पवन श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, राजू शुक्ला, गौरीश आहूजा आदि शामिल रहे। उधर नगर निगम में भी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मेयर के साथ नगर निगम के तमाम कर्मचारी एवं पार्षद आदि मौजूद रहे।