फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपीटीईटी: 30 अक्तूबर तक वेबसाइट पर होगा प्रवेशपत्र

यूपीटीईटी: 30 अक्तूबर तक वेबसाइट पर होगा प्रवेशपत्र

Tue, 16 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
यूपीटीईटी: 30 अक्तूबर तक वेबसाइट पर होगा प्रवेशपत्र
यूपीटीईटी: 30 अक्तूबर तक वेबसाइट पर होगा प्रवेशपत्र
विज्ञापन

0 परीक्षा कार्यक्रम जारी, केंद्र निर्धारण आज, परीक्षा 18 नवंबर को
0 20 नवंबर को जारी होगी उत्तरमाला, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शासन की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की नई तिथि 18 नवंबर तय किए जाने के बाद मंगलवार को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर जनपद स्तरीय टीम के माध्यम से 17 अक्तूबर तक केंद्र निर्धारण करने का निर्देश दिया गया है।

संशोधित कार्यक्रम में 22 अक्तूबर तक केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या तय करके उसकी जानकारी हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से परीक्षा नियामक को भेजने को कहा गया है। केंद्रों के बारे में पूरी जानकारी सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से एनआईसी के पास 23 अक्तूबर को भेजनी है। परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र 30 अक्तूबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके अलावा इसकी जानकारी भी समाचारपत्रों में प्रकाशित करने के निर्देश हैं। परीक्षा नियामक की ओर से 16 नवंबर को परीक्षा का प्रश्नपत्र डबल लॉक में रखने के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 18 नवंबर को दो पालियों में सुबह 10 से 12.30 बजे और दोपहर 2.30 से 5.00 बजे के बीच होगी। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से 20 नवंबर को वेबसाइट पर उत्तरमाला जारी की जाएगी। 23 नवंबर तक आपत्ति मांगी जाएगी और 29 नवंबर को विशेषज्ञ समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। आठ दिसंबर को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed