{"_id":"5b1441d04f1c1bae6e8b6254","slug":"21528054224-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोखराज। बांदा जिले में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बा निवासी अमित केसरवानी ने बताया कि उसने अपनी बहन शालिनी का विवाह पांच जून 2017 को बंदा जिले के अतर्रा कस्बा स्थित चौक बाजार तुलसी नगर निवासी पियूष से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत कर ससुराल वालों को काफी समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। अमित के मुताबिक उसकी गर्भवती बहन को 29 मई को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीट दिया। हालत बिगड़ने पर उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के अस्पताल में शनिवार शाम शालिनी की मौत हो गई। घटना से मायके वालों की रो-रोकर हालत खराब है। अतर्रा पुलिस ने आरोपी पति पियूष केसरवानी, ससुर राजेन्द्र, सास मीना देवी व नंद मंगला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।