फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मेयर के पास होना चाहिए अपना विजन: जस्टिस सुधीर नारायण

मेयर के पास होना चाहिए अपना विजन: जस्टिस सुधीर नारायण

Sat, 28 Oct 2017 08:58 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
मेयर के पास होना चाहिए अपना विजन: जस्टिस सुधीर नारायण
मेयर के पास होना चाहिए अपना विजन: जस्टिस सुधीर नारायण
विज्ञापन

इलाहाबाद।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति और कावेरी अधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस सुधीर नारायण मानते हैं कि शहर का मेयर जो भी व्यक्ति बने उसके पास खुद का एक विजन (नजरिया) होना चाहिए। विकास को किस दिशा में ले जाना है। स्थानीय समस्याएं क्या हैं और सामने आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जा सकता है इस पर यदि दृष्टिकोण साफ होगा तो किसी को भी काम करने में दिक्कत नहीं आएगी।
दूसरी महत्वपूर्ण योग्यता मेयर में नेतृत्व क्षमता है। बेहतर नेतृत्व क्षमता का व्यक्ति कम संसाधनों में भी काम चला लेता है। वह अपने मातहतों और सहयोगियों से बिना उनको कोई तकलीफ दिए भी काम ले लेता है। जरूरी है कि वह अपने काम के प्रति ईमानदार हो। यदि मेयर खुद आगे बढ़कर काम करता है तो पूरे निगम के कर्मचारी भी काम करने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

मेयर शहर का बेहद महत्वपूर्ण पद है। ऐसे में इस पर बैठने वाले व्यक्ति को स्थानीय समस्याओं की जानकारी होना अनिवार्य है। विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बैठाना जरूरी है। आज स्थिति यह है कि कूड़ा समय पर नहीं उठता, स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती रहती है। ऐसी ढेरों समस्याएं हैं, जो आपसी तालमेल के अभाव में पैदा हुईं हैं। बेहतर समन्वय के जरिए इनको आसानी से सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कें ठीक हों। ड्रेनेज और सीवेज सिस्टम सही से काम करे, यातायात जाम के कारणों का पता कर उसका निदान किया जाए, सफाई समय से हो, लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो आदि प्रमुख आवश्यकताएं हैं। यदि पद पर बैठने वाले व्यक्ति में अधिकारों का उपयोग करने की क्षमता है और प्रशासनिक कौशल है तो वह एक बेहतर मेयर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed