फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वर्ष 2019 की परीक्षा के लिए अग्रिम पंजीकरण एक अक्तूबर तक

वर्ष 2019 की परीक्षा के लिए अग्रिम पंजीकरण एक अक्तूबर तक

Tue, 26 Sep 2017 08:23 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2019 की परीक्षा के लिए अग्रिम पंजीकरण एक अक्तूबर तक
2019 की परीक्षा के लिए पंजीकरण एक अक्तूबर तक
विज्ञापन

वर्ष 2018 के साथ उसके बाद की परीक्षा की तैयारी में भी जुटा है यूपी बोर्ड
विद्यालयों में कक्षा नौ एवं 11 के छात्र-छात्राओं का हो रहा अग्रिम पंजीकरण

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के साथ 2019 की परीक्षा की तैयारी में भी अभी से जुटा हुआ हैं। इसके लिए इन दिनों विद्यालयों में नियमित छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए एक अक्तूबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
वर्ष 2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सीबीएसई पैटर्न पर होने की उम्मीद है। इसके लिए यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के चार एवं इंटरमीडिएट के 12 विषयों का पाठ्यक्रम तैयार करके अनुमति के लिए एनसीईआरटी को भेज भी दिया है। हालांकि इसमें पाठ्यक्रम में अभी कुछ और संशोधन की संभावना है। इस बीच 2019 की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत वर्तमान में कक्षा नौ एवं 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण से हुई है। विद्यालयों को इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का 50 रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त जमा करने एवं पंजीकरण शुल्क की सूचना, छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि एक अक्तूबर निर्धारित है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया गया है कि वेबसाइट पर अपलोड विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त कर विद्यालय द्वारा उसमें दर्ज नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि की जांच का काम दो से 10 अक्तूबर के बीच कर सकेंगे। इसके बाद विवरण में किसी तरह के संशोधन की आवश्यकता है तो उसके लिए 11 से 20 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। विद्यालयों को पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए डीआईओएस कार्यालयों में जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed