{"_id":"597f42564f1c1b452b8b4574","slug":"21501512278-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चौराहे पर जलाई गई चीनी उत्पादों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष चौराहे पर जलाई गई चीनी उत्पादों की होली
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष चौराहे पर जलाए गए चीनी उत्पाद
- ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने किया प्रदर्शन
इलाहाबाद। दोकलम पर भारत-चीन के बीच गतिरोध को देखते हुए सुभाष चौराहे पर सोमवार को चीनी उत्पादों को फूंक कर नाराजगी जाहिर की गई। यहां ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन की युवा इकाई द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मोदी सरकार से मांग की गई कि देश में चीनी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
इत्तेहादुल मुस्लिमीन के इफ्तेखार अहमद की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कहा गया कि देश में चीन बड़े पैमाने पर व्यापार करता है और उल्टे हमें ही आंख दिखाने का काम कर रहा है। यहां मो. अदीब ने कहा कि चीन को समझना चाहिए कि भारत अब वर्ष 1962 वाला नहीं है। मांग की गई कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द चीनी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाए। इस दौरान चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर वहां निर्मित उत्पादों को जलाया गया। कार्यक्रम में चौधरी इब्राहिम नसीम, मुजीबुर्रहमान, आरिफ इकबाल, अफजाल मुजीब, सैफ अली खान, अल अमीन अली, मो. अंजला, जैद अहमद, फैजुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।