फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डाक अपडेशन सेंटर

डाक अपडेशन सेंटर

Fri, 21 Jul 2017 09:26 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
डाक अपडेशन सेंटर
आधार कार्ड को अपडेट करेगा डाक विभाग
विज्ञापन

0 पीएमजी ने प्रधान डाकघर में खोला आधार अपडेशन सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
‘आधार-आम आदमी का अधिकार’ अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को प्रधान डाकघर में आधार अपडेशन सेंटर की शुरुआत हुई। डाकघर की प्रौद्योगिकी का उपयोग कर यूआईडीआई अपनी सेवाओं का पूरे देश में विस्तार कर रहा है। अब आम आदमी डाकघर स्थित अपडेशन सेंटर आकर अपने आधार की कमियां दूर करवा सकेगा। आधार में नई जानकारी को भी अपडेट किया जाएगा।
पीएमजी इलाहाबाद परिक्षेत्र एमयू अब्दाली ने सेंटर का शुभारंभ करने के साथ कहा कि आम जीवन में एलपीजी सब्सिडी, मासिक पेंशन, जन धन खाता, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, नया खाता खोलने में आधार की उपयोगिता को रेखांकित किया। आमजन किसी भी कार्य दिवस में प्रधान डाकघर स्थित इस सेंटर में आकर आधार की गलती को नि:शुल्क संशोधित करवा सकता है। पोस्टमास्टर जनरल ने डिजिटलाइजेशन के दौर में डाकघर की बढ़ती हुई प्रासंगिकता को रेखांकित किया और विभाग में आए बदलाव की जानकारी दी। पीएमजी ने बताया कि कार्ड के अपडेशन के साथ प्रधान डाकघर में अगले महीने से नए आधार कार्ड के लिए पंजीकरण काउंटर भी खोला जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक डाक सेवाएं सुनील कुमार राय ने डाक विभाग ने नई तकनीक के अपनाए जाने एवं विकास की जानकारी दी। कहा कि डाक विभाग अपने ग्राहकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराता रहेगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर इलाहाबाद सुबोध प्रताप सिंह के नेतृत्व में धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान सीनियर पोस्टमास्टर इलाहाबाद आरएन यादव सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन फिलाटेलिक ब्यूरो के राजेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव तक पहुंचेगी स्पीड पोस्ट सेवा
डाकघर की प्रमुख योजनाओं को रेखांकित करते हुए पीएमजी एमयू अब्दाली ने कहा कि डाक विभाग जल्द ही अपनी प्रमुख सेवा स्पीड पोस्ट का गांव तक विस्तार करेगी। उन्होंने बताया कि डाक विभाग इस समय डिजिटल मनीआर्डर सेवा सहित कई प्रमुख योजनाओं का गांवों तक विस्तार कर चुकी है। स्पीड पोस्ट गांव तक पहुंचने के बाद लोगों को जल्द डाक मिल सकेगी।


डाक विभाग जल्द खोलेगा कारपोरेट बैंक
चिट्ठी पत्री का दौर खत्म होने के बाद अब डाक विभाग अपनी सेवा का विस्तार बैंकिंग के क्षेत्र में लगा रहा है। पीएमजी एमयू अब्दाली ने कहा कि जल्द ही प्रधान डाकघर में कारपोरेट बैंक खोलने जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed