{"_id":"59677c2b4f1c1b5f5e8b484d","slug":"21499954219-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मानसून अंडमान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मानसून अंडमान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मानसून अंडमान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी
- छह दिन पांच रात के पैकेज में कोलकाता भ्रमण भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अंडमान निकोबार के खूबसूरत बीच या फिर ऐतिहासिक सेलुलर जेल देखने की तमन्ना है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) इस सीजन में पहली बार अंडमान का टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें यात्रियों को सिर्फ अपनी बुकिंग करानी होगी। बाकी का काम आईआरसीटीसी के ही जिम्मे रहेगा। इसके तहत आईआरसीटीसी हवाई यात्रा, होटलों में ठहरने की व्यवस्था, भारतीय भोजन आदि लोगों को उपलब्ध कराएगा। इस दौरान कोलकाता की भी सैर कराई जाएगी।
आईआरसीटीसी का कोलकाता, अंडमान का टूर पैकेज छह दिन एवं पांच रात का है। जो 12 अगस्त से 17 अगस्त के बीच संचालित किया जा रहा है। इसमें बुकिंग कराने के बाद यात्रियों को लखनऊ आना होगा। यहां से हवाई जहाज द्वारा पहले कोलकाता और उसके बाद वहां से अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर जाएगा। इस दौरान कोलकाता में कालीघाट मंदिर एवं विक्टोरिया मेमोरियल आदि की सैर करवाई जाएगी तो वहीं पोर्ट ब्लेयर में रोस आइलैंड, कोरबाइन कोव बीच, सेलुलर जेल, एंथ्रोपॉलोजीकल म्यूजियम, समुद्रिका म्यूजियम, सागरिका इंपोरियम एवं बराटांग आईलैंड आदि का भ्रमण कराया जाएगा। इस हवाई यात्रा पैकेज में आने जाने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों में ठहरने एवं खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा ही कराई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 33800 रुपये निर्धारित किया गया है। बुकिंग इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा एवं झांसी स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से की जा सकती है।