फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   21 percent of parents agree to send children to school

21 फीसदी अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी

Wed, 23 Sep 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
21 percent of parents agree to send children to school
21 percent of parents agree to send children to school
यूपी बोर्ड की पहल पर जिले के 21 फीसदी अभिभावकों ने कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को स्कूल भेजने पर सहमति जताई है। केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्य सरकारों से अभिभावकों की सहमति के आधार पर नौवीं से 12वीं तक के आधे-आधे बच्चों को स्कूल बुलाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इसके आधार पर यूपी बोर्ड सचिव ने प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों से अभिभावकों की सहमति पर एक रिपोर्ट मांगी थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में नौवीं से 12वीं तक के कुल 1079 विद्यालयों में से कंटेनमेंन जोन के बाहर 1023 विद्यालय हैं।
इसमें पंजीकृत 3 लाख 42 हजार 657 छात्रों में से 71 हजार 958 छात्रों के अभिभावकों ने सहमति दी है। डीआईओएस ने बताया कि जनपद में नौवीं से 12वीं तक के 1023 विद्यालयों में पंजीकृत 3 लाख 42 हजार 657 छात्रों के 2 लाख 65 हजार 157 अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने में समर्थन किया है।
विज्ञापन

इस प्रकार 21 फीसदी छात्रों के अभिभावक स्कूल भेजने के लिए आगे आए हैं। जिले में 1079 विद्यालयों में 987 ने पूरे परिसर में साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed