{"_id":"59ee44c44f1c1b6e548b897c","slug":"21-contenders-for-the-mayor-including-the-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलाषा समेत महापौर के लिए अब तक 21 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलाषा समेत महापौर के लिए अब तक 21 दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने सोमवार को निकाय चुनाव के लिए महापौर और पार्षद प्रत्याशियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। सर्किट हाउस में दावेदारी जताने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की देर रात तक भीड़ जुटी। सर्किट हाउस परिसर चारपहिया और दोपहिया वाहनों से भरा रहा। महापौर पद के लिए 21 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के अलावा छह डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं रात 11 बजे तक पार्षद पद के लिए 400 से अधिक लोगों ने आवेदन दिया। ऐसे आसार हैं कि मंगलवार को आवेदकों की संख्या एक हजार के पार हो जाएगी।
लखनऊ से आए भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन एवं सह प्रभारी शिक्षक विधायक अरुण पाठक ने स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी नवरत्न कात्याल की मौजूदगी में शाम करीब 4.30 बजे से सरकिट हाउस के कमरा नंबर छह में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की। महापौर पद के लिए एक के बाद नए नाम सामने आए। निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रात नौ बजे अपना आवेदन दिया। इससे पहले पूर्व महापौर डॉ. केपी श्रीवास्तव, डॉ. बीबी अग्रवाल, डा. एलएस ओझा, डॉ. सुशील सिन्हा, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, डॉ. नीरज अग्रवाल ने महापौर पद के लिए आवेदन दिया। इस सूची में रतन दीक्षित, पूर्व महापौर रवि बधावन के भतीजे रोहित बधावन, जय बाबू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, विजय मिश्रा, निवर्तमान पार्षद राजू शुक्ला, पुष्पा कुशवाहा, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, सुबोध सिंह, प्रेमलता श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, डॉ. कमला सिंह, शशि वार्ष्णेय शामिल हैं। माना जा रहा है कि महापौर पद के लिए आवेदन करने का क्रम अभी थमेगा नहीं।
पार्टी के निकाय चुनाव प्रभारियों ने पार्षद प्रत्याशियों से विधानसभावार आवेदन लिए। दावेदारों से उनकी प्राथमिकताओं सहित अन्य विषयों पर भी पूछताछ की। शाम चार बजे से छह बजे तक शहर पश्चिम विधानसभा, शाम छह बजे से रात आठ बजे तक दक्षिण विधानसभा एवं रात आठ बजे से रात दस बजे तक दक्षिण विधानसभा के विभिन्न वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों से आवेदन लेने का कार्यक्रम तय था। आवेदन देर रात तक लिए गए। जानकारी के मुताबिक शहर पश्चिमी से 150, दक्षिणी से 133 और उत्तरी से फिलहाल 125 पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी जताते हुए आवेदन दिए। इनमें कई निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा महापौर पद के लिए आवेदन करने वालों का स्थानीय स्तर पर कुछ भला होने वाला नहीं है। अधिकृत प्रत्याशी का चयन इसके लिए गठित कमेटियों की स्क्रीनिंग के बाद भाजपा हाईकमान करेगा। महापौर पद के लिए पार्टी में पहुंच रखने वालों की दावेदारी से उहापोह की स्थिति बनी है। बाजी किसके हाथ लगेगी यह तो फिलहाल तय नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव की तरह नाम दिल्ली में तय हुआ तो मौका किसी मंझे सियासी खिलाड़ी को मिल सकता है।
भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहीं निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी फिलहाल चुनाव पूर्व प्रचार में फिलहाल सबसे आगे हैं। वहीं शहर में लगे उनके बैनरों को लेकर भाजपाई तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। बैनरों में भाजपा का नामोनिशान नहीं सिर्फ लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव के भावनात्मक स्लोगन लिखे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि यह नीति हर हाल में चुनाव के मैदान में उतरने की है।