{"_id":"58efdbdc4f1c1b791ecf797b","slug":"21-applications-for-admission-test-at-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में प्रवेश परीक्षा के लिए 21 से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में प्रवेश परीक्षा के लिए 21 से आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, विधि, शोध एवं अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन के लिए एजेंसी का नाम तय होने के बाद प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि भी प्रस्तावित कर दी गई है। आवेदन 21 अप्रैल से शुरू होगा और परीक्षाएं 30 मई से 10 जून के बीच पूरी कराई जाएंगी। इसके लिए 16 अप्रैल को विज्ञापन होगा और इसके साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मुंबई की एक एजेंसी को सौंपी गई है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण 21 अप्रैल से शुरू होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 मई और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई होगी। इसकी विस्तृत सूचना 16 अप्रैल को विज्ञापन के बाद जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा 30 मई से 10 जून के बीच होगी। सभी परीक्षाओं के परिणाम परीक्षा तिथि से 15 दिनों में घोषित होंगे। अधिकांश परीक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों विधाओं में होंगी लेकिन कुछ परीक्षाएं केवल ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में कराई जाएंगी। स्नातक प्रवेश परीक्षा का केंद्र इलाहाबाद, कानपुर, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, नई दिल्ली, बंगलुरू और कोलकाता होगा। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देश के विभिन्न नगरों में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी ने देश भर के विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया अप्रैल में ही पूरी कर ली जाए लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऐसा नहीं हो सकेगा। इसकी वजह एजेंसी के चयन में देरी है। अगर विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन के लिए समय से एजेंसी का चयन कर लिया जाता तो वक्त रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाती। हालांकि विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने जो कार्यक्रम निर्धारित किया है, उस हिसाब से 10 जून तक प्रवेश परीक्षाएं करा ली जाएंगी। ऐसे में 25 जून के आसपास परिणाम घोषित किया जा सकते हैं और इन परिस्थितियों में जुलाई के पहले हफ्ते तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।