{"_id":"595d4c564f1c1b230c8b4828","slug":"205-in-bcom-25-in-b-sc-biology-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम में 205, बीएससी बायोलॉजी में 25 ने लिए प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम में 205, बीएससी बायोलॉजी में 25 ने लिए प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को बीकॉम में 205 एवं बीएससी बायोलॉजी में 25 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए। बीकॉम में सामान्य श्रेणी के 123 और उससे अधिक अंक पाने वाले, ओबीसी श्रेणी के 98 या उससे अधिक अंक वाले, एससी श्रेणी के 70 और उससे अधिक अंक पाने वालों तथा एसटी श्रेणी के परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था।
चैथम लाइंस स्थित प्रवेश भवन में बुधवार को प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की काफी भीड़ जुटी। इस दौरान बीकॉम में सामान्य श्रेणी की 42 छात्राएं एवं 28 छात्र, ओबीसी की 38 छात्राएं एवं 47 छात्र, एससी की 18 छात्राएं एवं 32 छात्रों ने प्रवेश लिया। एसटी श्रेणी में एक भी प्रवेश नहीं हुआ।
दूसरी ओर बीएससी बायो में मात्र 25 प्रवेश हुए। सामान्य श्रेणी की नौ छात्राएं एवं तीन छात्र, ओबीसी की सात छात्राएं, चार छात्र, एससी एवं एसटी के एक-एक छात्र ने प्रवेश लिया। बीएससी प्रवेश समिति के चेयरमैन राजीव सिंह के मुताबिक छह जुलाई को बीएससी मैथ्स तथा सात जुलाई को बीएससी होमसाइंस एवं बीएससी बायो में प्रवेश होंगे। बताया कि बीएससी मैथ्स में सामान्य श्रेणी के 128 और उससे अधिक अंक, एससी श्रेणी के 92 और उससे अधिक अंक तथा एसटी श्रेणी के 30 और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
इसी तरह बीएससी होमसाइंस में सामान्य श्रेणी के 60 या उससे अधिक, ओबीसी में 54 या उससे अधिक तथा एससी में 22 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ एसटी श्रेणी के प्रवेश परीक्षा में शामिल विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकते हैं। चेयरमैन के मुताबिक बीएससी बायो में सामान्य श्रेणी के 100 और एससी श्रेणी के 75 या उससे अधिक अंक वाले विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे, जबकि एसटी श्रेणी के प्रवेश परीक्षा में शामिल विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकते हैं।