फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   205 candidates pass the test of prison

205 परीक्षार्थियों ने जेल से पास की परीक्षा

Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
205 candidates pass the test of prison
जेल में महिला - फोटो : demo pics
सत्र 2015-16 में 205 बंदियों ने भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जेल से पास होने वालों में हाईस्कूल में दो तथा इंटरमीडिएट में छह छात्राएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में 32 जिलों के जेल से कुल 130 पुरुष तथा 12 महिला बंदी पंजीकृत थीं। इनमें से 112 पुरुष और सात महिलाओं ने परीक्षा दी जिसमें से 99 पुरुष तथा छह महिला कैदी सफल घोषित की गईं। सबसे अधिक बरेली जेल में पंजीकृत 29 में से 27 बंदियों ने परीक्षा और 22 पास हुए हैं। गाजियाबाद में पंजीकृत 14 में से 13 ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हैं। फर्रूखाबाद में सभी 12 बंदी सफल रहे। लखनऊ जेल में पंजीकृत 11 में से 10 ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। मुजफ्फरनगर में परीक्षा में शामिल नौ में पांच बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। इलाहाबाद में एक बंदी पंजीकृत था लेकिन उसने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


हाईस्कूल में 24 जिलों के कुल 125 पुरुष और दो महिला बंदी पंजीकृत थीं। 103 पुरुष परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 98 उत्तीर्ण घोषित किए गए। दोनों महिला बंदियों ने परीक्षा दी और वे उत्तीर्ण हुईं। जेल से परीक्षा देने वाली महिलाएं फैजाबाद और आजमगढ़ की हैं। सबसे अधिक बरेली जेल में 31 बंदी पंजीकृत थे जिसमें से परीेक्षा में शामिल 28 में से 25 सफल हुए हैं। गाजियाबाद में पंजीकृत 14 में से 12 ने परीक्षा दी और उत्तीर्ण हुए। लखनऊ में पंजीकृत और परीक्षा में शामिल सभी 11 बंदी सफल हुए हैं। हरदोई जेल में निरूद्ध 10 बंदियों ने परीक्षा दी और सभी पास हुए हैं। इलाहाबाद में एक बंदी पंजीकृत था लेकिन वह परीक्षा में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed