फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   202 lakh saplings were planted in Allahabad

इलाहाबाद में रोपित किए गए छह लाख 202 पौधे

Tue, 12 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
 202 lakh saplings were planted in Allahabad
विश्व वृक्षारोपण दिवस पर सोमवार को सेंट एंथोनी की छात्राओं ने पौधरोपण किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’ योजना के तहत सोमवार को जहां इलाहाबाद में छह लाख, 202 पौधों को रोपित किया गया वहीं मंडल में 15 लाख, 59 हजार पौधे लगाए गए। अभियान की शुरूआत सांसद रेवती रमण सिंह ने झूंसी के कनिहार गांव से की। अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों, जनसंगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं ने हिस्सा लेकर पौध रोपण किया।
विज्ञापन


कनिहार में पौध रोपण करते हुए सांसद ने पौध रोपण की महत्ता बताई। कहा कि वन न होने से बारिश कम हो रही है। वायु प्रदूषण अधिक हो रहा है। वनों के बढ़ने से बरसात में वृद्धि होगी। वायु मंडल शुद्ध होगा। राज्य मंत्री इंदु प्रकाश मिश्रा ने कहा कि पेड़ों के न होने से फल नहीं मिल पा रहे हैं। पक्षियों को खाने को नहीं मिल रहा है। वे घोंसला नहीं मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने कहा कि पेड़ों को संरक्षित रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने इस अभियान को मील का पत्थर बताया। डीएम संजय कुमार ने बताया कि पौध रोपण का कार्य 1500 मनरेगा के श्रमिक, स्थानीय नागरिक, नागरिक सुरक्षा, आरएएफ एवं जनप्रतिनिधियों और 8664 श्रमिकों द्वारा किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रे वन क्षेत्र को तारों से घेरा जाएगा। बोरिंग कर पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही वन चौकी का निर्माण होगा। पौधों को खराब होने पर नए पौधे रोपित किए जाएंगे। रोपित किए गए पौधे आठ फुट से ऊपर के हैं। उन्होंने पौधरोपण स्थलों की जानकारी दी। कहा कि बारा में 185392, कोरांव में 117100, मेजा में 216085, सोरांव में 1100, हंडिया में 58000 और फूलपुर में 72525 पौधरोपण किए जाएंगे। इस मौके पर आरएएफ कमांडेंट, डीएफओ मनोज खरे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा संयुक्त व्यापार मंडल महानगर, इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद नार्थ, गंगादर्शन आवास योजना रसूलाबाद में एडीए के साथ स्थानीय पार्षद शम्स तवरेज की ओर से पौध रोपण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली निकाल दिया परिवार नियोजन का संदेश
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सोमवार को रैली निकाल कर परिवार नियोजन का संदेश दिया गया। रैली शाम चार बजे कलेक्ट्रेट से शुरू हुई। डीएम संजय कुमार ने रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने जनसंख्या स्थिरीकरण की सबसे बड़ी जरूरत बताई। इसके पूर्व दिन में स्कूलों बच्चों की ओर से सुभाष चौराहे से लेकर मेडिकल चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने स्लोगन, कविता, कला प्रतियोगिता के माध्यम से परिवार नियोजन का संदेश दिया। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इस बार की थीम जिम्मेदारी निभाओ, प्लान बनाओं रही। सिटी मजिस्ट्रेट सीपी श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर कर अभियान को गति प्रदान की। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आरएस ठाकुर, डॉ. सीएल गुप्ता, डॉ. सात्विक स्वरूप, डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। 

जनसंख्या स्थिरता पखवारा शुरू
विश्व जनसंख्या दिवस सोमवार से जनसंख्या स्थिरता पखवारे की शुरूआत की गई। डफरिन में इसका उद्घाटन एसआईसी डॉ. मनीषा गुप्ता ने किया। इस दौरान आठ महिला नसबंदी, 12 महिलाओं ने कॉपरटी समेत दर्जनों महिलाओं ने परिवार नियोजन के संसाधन अपनाए। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीशम जैदी, डॉ. नुरूष हसन आदि मौजूद रहीं। 


शहर में 29 स्थानों पर रोपे गए 20 हजार से अधिक पौधे
एडीए और नगर निगम की ओर से सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में पौैधरोपण किया गया। इस मौके पर एडीए की ओर से 20 हजार, नगर निगम ने विभिन्न इलाकों में लगवाए पांच सौ से अधिक पौधे रोपे गए। एडीए ने शहर के 29 चयनित स्थलों पर पौधरोपण कराया। अरैल बांध रोड पर पौधरोपण की शुुरुआत बीज निगम के अध्यक्ष उज्ज्वल रमण सिंह ने की। दयानंद मार्ग पर मंत्री इंदू मिश्र, एसजेसी में फॉदर मनोज एवं फॉदर इसीडोर, सेंट एंथोनी की प्रचार्या सिस्टर बेसी, सहायक मिश्र मंडली के राष्ट्रीय सचिव रेनीजेसू, सरदार अजीत सिंह ने, चंद्रशेखर आजाद पार्क में विधायक परवेज अहमद एवं अनुग्रह नारायण सिंह, विजय वैश्य ने पौधरोपण किया। इसके साथ एजी ऑफिस, प्रीतम नगर योजना, गंगा दर्शन योना, ममफोर्डगंज योजना, त्रिवेणीपुरम योजना, शांतिपुरम योजना, देवघाट झलवा योजना, कालिंदीपुरम आदि में पौधरोपण किया गया। इसमें वीसी देवेंद्र कुमार पांडेय, सचिव वंदना त्रिपाठी, अपर सचिव गुडाकेश शर्मा, ओएसडी पुष्कर श्रीवस्तव, आलोक पांडेय, उप सचिव पीएन यादव, मुख्य अभिंयता आरएन सिंह, एफओ आरएन सिंह, एक्सईएन आरडी राय, उद्यान निरीक्षक अरविंद मिश्र आदि ने सहयोग किया। नगर निगम की ओर से हाशिमपुर पार्क, चर्च लेन, एलनगंज दुर्गापूजा पार्क, तेलियरगंज, मेहंदौरी आवास योजना, गोविंदपुर आवास योजना, अशोक नगर, करेली आवास योजना, ममफोर्डगंज, प्रीतमनगर कॉलोनी, कटरा आदि क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक नीम, पीपल, गुलमोहर, अशोक, चितवन, अमलताश आदि के पौधे लगाए गए। लोहिया मार्ग पर नगर आयुक्त शेष मणि पांडेय ने पौधरोपण की शुरुआत की। मुख्य अभियंता राजीव राठी, एलए एसएल यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपड़ में एक्सईएन आशीष द्विवेदी, कविलाश शर्मा, एई अमरनाथ, जेई हरिजी वर्मा, इकरार, पूजा सिंह, पूनम सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी, काजल चौरसिया, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, पार्षद विनय कुमार मिश्र आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed