फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेलवे 49 स्पेशल ट्रेनें तो रोडवेज चलाएगा 2500 बसें

रेलवे 49 स्पेशल ट्रेनें तो रोडवेज चलाएगा 2500 बसें

Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
रेलवे 49 स्पेशल ट्रेनें तो रोडवेज चलाएगा 2500 बसें
रेलवे 49 स्पेशल ट्रेनें तो रोडवेज चलाएगा 2500 बसें
विज्ञापन

0 इलाहाबाद जंक्शन पर बंद हुआ सिविल लाइंस साइड से प्रवेश
0 माघी पूर्णिमा के एक दिन पहले प्रयागराज पहुंची नौ स्पेशल ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के अवसर पर रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के बाद इस स्नान पर्व पर तीसरी सर्वाधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस वजह से रेलवे ने माघी पूर्णिमा के अवसर पर 49 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की है। इसमें से 29 का संचालन समयसारिणी से होगा। साथ ही रोडवेज ने भी 2500 बसें चलवाने का दावा किया है। उधर, माघी पूर्णिमा के एक दिन पहले ही ट्रेनों और बसों से श्रद्धालुओं की खूब भीड़ भी आई।
शहर के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन, झूंसी, प्रयाग जंक्शन, नैनी जंक्शन पर कुंभ के पांचवें स्नान पर्व के लिए रविवार से ही भीड़ आनी शुरू हो गई। सोमवार को ट्रेनों और बसों से आने वाली भीड़ में एकाएक इजाफा हो गया। प्रयाग जंक्शन पर ही सात स्पेशल ट्रेनों से काफी यात्री सोमवार को प्रयागराज पहुंच गए। दो अन्य स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्री इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन उतरे। उधर, माघी पूर्णिमा के लिए रेलवे ने मंगलवार को 29 स्पेशल ट्रेनों को समय सारिणी के हिसाब से चलाने की तैयारी की है। 20 अन्य स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा भीड़ के हिसाब से किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि समय सारिणी के हिसाब से 19 स्पेशल ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी एवं नैनी से चलेंगी। प्रयाग जंक्शन से सात और इलाहाबाद सिटी एवं झूंसी रेलवे स्टेशन से कुल तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा संबंधित स्टेशनों से 20 अन्य ट्रेनें भीड़ के हिसाब से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

उधर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने कहा कि स्नान पर्व के मौके पर 2500 बसों का संचालन विभिन्न रूटों की ओर किया जाएगा। वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर रूट की बसें अंदावा स्थित अस्थाई बस स्टेशन से चलेंगी, जबकि कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, दिल्ली, आगरा, बरेली आदि रूट की बसों का संचालन सिविल लाइंस बस स्टेशन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से बंद हुआ यात्रियों का प्रवेश
माघी पूर्णिमा के एक दिन पहले ही इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश सोमवार सुबह से बंद कर दिया गया। इस दौरान जंक्शन पर यात्रियों की इंट्री सिटी साइड से हुई। जंक्शन से शुरू होने वाली ट्रेनों में जिन यात्रियों के रिजर्वेशन थे उन्हें सिटी साइड स्थित गेट नंबर पांच से प्रवेश दिया गया। साथ ही सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने सोमवार को प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव किया।

आज चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी
इलाहाबाद जंक्शन से
फतेहपुर सुबह 05.00 बजे
कानपुर सुबह 06.30 बजे
फतेहपुर सुबह 10.15 बजे
कानपुर दिन 02.15 बजे
कानपुर शाम 04.45 बजे
कानपुर रात 08.15 बजे
दीनदयाल उपाध्याय सुबह 06.00 बजे
दीनदयाल उपाध्याय सुबह 07.30 बजे
दीनदयाल उपाध्याय दिन 12.00 बजे
चोपन दिन 03.00 बजे
दीनदयाल उपाध्याय शाम 06.30 बजे
दीनदयाल उपाध्याय रात 09.00 बजे
झांसी सुबह 08.30 बजे
सतना सुबह 11.30 बजे
बांदा दिन 02.30 बजे
नैनी जंक्शन से
सतना दिन में 01.30 बजे
झांसी शाम 06.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी से
झांसी शाम 04.00 बजे
इटारसी शाम 07.30 बजे
झूंसी से
मंडुवाडीह सुबह 09.30 बजे
मंडुवाडीह रात 09.15 बजे
इलाहाबाद सिटी से
मंडुवाडीह शाम 04.45 बजे
प्रयाग जंक्शन से
लखनऊ सुबह 11.05 बजे
फैजाबाद दिन 01.20 बजे
फैजाबाद शाम 07.40 बजे
अयोध्या सुबह 09.35 बजे
अयोध्या शाम 07.00 बजे
अयोध्या रात 11.30 बजे
जौनपुर शाम 05.15 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed