{"_id":"5bf438a2bdec2269c33c65f4","slug":"201542731938-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूंसी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूंसी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूंसी दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में पुलिस को बताया, दबंगई दिखाने पर मृतकों पर बोला गया था हमला
हत्या के बाद पेट्रोल डालकर जलाए गए थे शव, मुख्य आरोपियों समेत पांच की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। झूंसी के मल्लाही टोला में 12 नवंबर को हुए दोहरे हत्याकांड का मंगलवार को खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने 25-25 हजार के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बताया कि मृतकों का घटना से पहले सिगरेट के पैसों को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। इसके बाद ही हमला बोलकर आरोपियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों की तलाश की जा रही है।
नया झूंसी के कलवारी टोला निवासी रवि (17) व वासू निषाद(16) की 12 नवंबर की शाम मल्लाही टोला में हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने शव भी जला दिए थे। मामले में पूर्व सभासद विष्णु समेत आठ लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपी विकास व अमित निषाद को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि घटना से कुछ देर पहले रवि व बासू सिगरेट लेने के लिए बाइक से विष्णु की दुकान पर पहुंचे। वह सिगरेट लेने के बाद बिना पैसे दिए ही जाने लगे जिस पर उनका विष्णु से विवाद हो गया। रवि ने तमंचा निकालकर फायर झोंका तो विष्णु ने शोर मचाया। जिस पर उसके परिवारवाले व अन्य लोग जुट गए और दोनों पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में दोनों संभल नहीं सके और वहीं गिर पड़े। इसके बाद ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। साथ ही बाइक से पेट्रोल डालकर शव जला दिए। मृतकों की बाइक के साथ ही हमलावर पक्ष ने अपनी ओर की भी एक बाइक जला दी। एसएसपी ने बताया कि आकाश को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी विष्णु व उसके पिता पीडब्ल्यूडी कर्मचारी नन्हे समेत पांच लोगों की तलाश की जा रही है। नामजद दोनों महिलाओं की भूमिका की जांच की जा रही है।
रवि पर पांच, वासू पर था एक केस
एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंहने बताया कि मृतक रवि पर पांच मुकदमे दर्ज थे। इनमें से दो हत्या के प्रयास के मुकदमे थे। इसी तरह वासू पर एक मामला दर्ज था। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि दोनों अक्सर मोहल्ले में आकर दबंगई दिखाते थे। घटना वाले दिन भी सिगरेट के पैसे मांगने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी थी। एसपी गंगापार ने बताया कि दोनों नामजद महिलाओं को छोड़ अन्य सभी आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
दारागंज के युवक का भी सामने आया नाम
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि वारदात में नामजद आरोपियों के साथ ही दारागंज के एक युवक भी शामिल था। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि मुख्य आरोपी विष्णु नागपुर में रहने वाले अपने एक परिचित के पास भागा है। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।