{"_id":"5bedcf2cbdec2269a12fd18b","slug":"201542311724-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनौरी आरओबी का निर्माण पूरा, आज से खोला जाएगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनौरी आरओबी का निर्माण पूरा, आज से खोला जाएगा यातायात
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनौरी फ्लाईओवर भी बनकर तैयार, आज से दौड़ेंगे वाहन
दिसंबर के पहले हफ्ते में कुंभ के तहत बनने वाले नौ फ्लाईओवर-आरओबी होंगे चालू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पानी टंकी के बाद मनौरी-सराय अकील मार्ग पर स्थित डबल लेन फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। सेतु निर्माण निगम ने बृहस्पतिवार को इस फ्लाईओवर की टेस्टिंग कराई। शुक्रवार से इस पर यातायात खोल दिया जाएगा। कुंभ के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं में मनौरी फ्लाईओवर कौशांबी मार्ग को जोड़ने वाला अहम फ्लाईओवर है। सेतु निर्माण निगम के अफसरों के अनुसार सभी नौ फ्लाईओवर व आरओबी को दिसंबर के पहले हफ्ते तक चालू कर दिया जाएगा।
कौशांबी में मनौरी -सराय अकील मार्ग पर 32.27करोड़ रुपये की लागत से डबल लेन फ्लाईओवर निर्माण का काम पूरा कर लिया गया। निर्माण पूरा होने के बाद सेतु निर्माण निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने अभियंताओं के साथ फ्लाईओवर पर चलकर उसका निरीक्षण किया। ट्रायल टेस्टिंग कराई गई। शुक्रवार को इस फ्लाईओवर को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के चालू होने के बाद सराय अकील और कौशांबी के बीच जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। रामबाग आरओबी का भी निर्माण चालू माह के अंत तक पूरा होने की सेतु निगम ने उम्मीद जताई है। अफसरों के अनुसार रामबाग और एमएनआईटी दोनों आरओबी में रेलवे का काम बाकी रह गया है। रेलवे के अफसरों ने इन दोनों आरओबी के स्लैब जल्द पूरा कराकर 30 नवंबर तक हैंडओवर करने का भरोसा दिलाया है। अगर रेलवे ने तय समय पर स्लैब पूरा कर दिया तो पांच दिसंबर तक इन दोनों आरओबी पर यातायात चालू करा दिया जाएगा। इससे पहले हाईकोर्ट फ्लाईओवर को 26 नवंबर तक खोलने की तैयारी है।