{"_id":"5b48df334f1c1b40748b460b","slug":"201531502387-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती लिए ऑफलाइन आवेदन 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती लिए ऑफलाइन आवेदन 17 से
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
-------
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को ऑफलाइन आवेदन 17 से
0 केवल याचिकों को मिला मौका, 20 तक भर सकेंगे फॉर्म
0 आवेदन के लिए यूपीपीएससी ने जारी किए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में 29 जुलाई को प्रस्तावित है। विभिन्न विषयों में आवेदन से वंचित रह गए जिन अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, उन्हें आयोग ने ऑफलाइन आवेदन के लिए चार दिनों का अतिरिक्त मौका दिया है। याची 17 से 20 जुलाई तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से फॉर्म प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आयोग ने 15 मार्च 2018 को विज्ञापन जारी किया था। शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। कई विषयों में निर्धारित अर्हता को लेकर विवाद था, जिसके खिलाफ तमाम अभ्यर्थी उच्च न्यायालय की शरण में चले गए थे और कुछ विषयों के अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने अंतरिम रूप से राहत प्रदान करते हुए आवेदन के लिए अतिरिक्त मौका दिए जाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद याचियों को ऑनलाइन आवेदन का अतिरिक्त मौका दिया गया था, लेकिन आयोग की वेबसाइट में तकनीकी दिक्कतों के साथ कई अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए थे।
अभ्यर्थियों को इस बार ऑफलाइन आवेदन के लिए चार दिन का अतिरिक्त मौका दिया गया है। जिन याचियों को उच्च न्यायालय की ओर से 14 जून 2018 तक आवेदन करने के लिए अंतरिम आदेश प्रदान किए जा चुके हैं, वे 17 से 20 जुलाई तक आयोग के कार्यालय से ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। उन्हें संबंधित श्रेणी की फीस के बैंक ड्राफ्ट के साथ 20 जुलाई तक आवेदन करना है। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार याची फॉर्म प्राप्त करने के लिए उच्च न्यायालय की सत्यापित प्रति के साथ अपने आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी की मूल एवं छायाप्रति लेकर आयोग कार्यालय (परीक्षा-6) अनुभाग में उपस्थित हों।