फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज, हमसफर, दुरंतो के लिए दिल्ली हुई दूर

प्रयागराज, हमसफर, दुरंतो के लिए दिल्ली हुई दूर

Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज, हमसफर, दुरंतो के लिए दिल्ली हुई दूर
प्रयागराज, हमसफर, दुरंतो के लिए दिल्ली हुई दूर
विज्ञापन

अब 9.30 की बजाय दस घंटे में इलाहाबाद आएगी प्रयागराज, सुबह 7.15 रहेगा आने का समय
रेलवे करवा रहा मेंटेनेंस का कार्य, संगम, गंगा-गोमती समेत तमाम ट्रेनें अब लेंगी ज्यादा वक्त
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस अब 9.30 घंटे की बजाय तकरीबन दस घंटे में इलाहाबाद पहुंचेंगी। अभी प्रयागराज एक्सप्रेस का इलाहाबाद आने का समय सुबह 6.50 बजे है, लेकिन रविवार 15 जुलाई से प्रयागराज एक्सप्रेस अपने बदले हुए समय सुबह 7.15 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। प्रयागराज की ही तरह दिल्ली से आने वाली दुरंतो, हमसफर एक्सप्रेस भी अब पहले के मुकाबले यहां आने में ज्यादा वक्त लेगी।
दरअसल उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से संरक्षा तथा ढांचागत मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। इस वजह से कई बार ट्रेनों के उनके प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित समय पर पहुंचने में बाधा होती है। इस वजह से एनसीआर प्रशासन 15 जुलाई से अपनी तमाम ट्रेनों के समय में पांच से 75 मिनट तक अस्थायी तौर पर समय की अवधि बढ़ाने जा रहा है। जोन के विभिन्न स्थानों पर चल रहे संरक्षा कार्यों के पूरा होने तक यह कार्य जारी रहेगा। रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों की समयावधि बढ़ाई गई है वह उसके आखिरी टर्मिनल स्टेशन के लिए ही है। उदाहरण के लिए मेरठ से चलने वाली संगम एक्सप्रेस जो सुबह 8.10 बजे इलाहाबाद पहुंचती है वह अब 15 जुलाई से 8.35 बजे पहुंचेंगी। बीच के अन्य स्टेशनों में इसके आगमन-प्रस्थान के समय में रेलवे ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। ठीक इसी तरह इलाहाबाद से लखनऊ जाने वाली गंगा-गोमती एक्सप्रेस भी इलाहाबाद से सुबह छह बजे छूटेगी जो 10.20 की बजाय सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगी।
विज्ञापन

एनसीआर ने 19 और एनआर ने 93 ट्रेनों की जारी की सूची
0 संरक्षा तथा ढांचागत मरम्मत कार्य की वजह से उत्तर मध्य रेलवे जोन की कुल 19 ट्रेनों के आखिरी स्टेशन पर पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है, जबकि उत्तर रेलवे (एनआर) ने 93 ट्रेनों के अंतिम स्टेशन पर पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक जोन की जिन ट्रेनों के अंतिम स्टेशन पहुंचने के समय में बढ़ोतरी की गई है वह अस्थायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद, प्रयाग की ये ट्रेनें अब लेंगी ज्यादा वक्त
ट्रेन नंबर एवं नाम स्टेशन का नाम वर्तमान आगमन समय परिवर्तित आगमन समय
12276 नई दिल्ली-दुरंतो एक्सप्रेस इलाहाबाद सुबह 5.50 बजे सुबह 6.20 बजे
22438 इलाहाबाद हमसफर एक्स. इलाहाबाद सुबह 6.10 बजे सुबह 6.20 बजे
12418 प्रयागराज एक्सप्रेस इलाहाबाद सुबह 6.50 बजे सुबह 7.15 बजे
14164 संगम/लिंक एक्सप्रेस इलाहाबाद सुबह 8.10 बजे सुबह 8.35 बजे
22967 अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्स. इलाहाबाद शाम 4.40 बजे शाम 4.50 बजे
22432 उधमपुर-इलाहाबाद एक्स. इलाहाबाद अपराह्न 2.55 बजे अपराह्न 3.10 बजे
22431 इलाहाबाद-उधमपुर एक्स. इलाहाबाद अपराह्न 2.45 बजे अपराह्न 2.55 बजे
14116 हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस इलाहाबाद सुबह 07.05 बजे सुबह 07.25 बजे
14126 मनकापुर-इलाहाबाद सरयू एक्स. इलाहाबाद सुबह 8.40 बजे सुबह 9.00 बजे
14118 बस्ती-इलाहाबाद एक्सप्रेस इलाहाबाद रात 8.35 बजे रात 8.55 बजे
14511 नौचंदी/लिंक एक्सप्रेस सहारनपुर पूर्वाह्न 11.55 बजे अपराह्न 12.55 बजे
14113 इलाहाबाद-देहरादून लिंक एक्स. देहरादून अपराह्न 1.10 बजे अपराह्न 1.55 बजे
14115 इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस हरिद्वार अपराह्न 1.45 बजे अपराह्न 2.30 बजे
14307 प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस बरेली सुबह 10.55 बजे पूर्वाह्न 11.40 बजे
14308 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस प्रयाग सुबह 05.35 बजे सुबह 5.55 बजे
14215 गंगा-गोमती एक्सप्रेस लखनऊ सुबह 10.20 बजे सुबह 11.05 बजे
14209 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ शाम 7.25 बजे रात 8.10 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed