{"_id":"59c3e2564f1c1b7d688b5d07","slug":"201506009686-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधना और हावड़ा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधना और हावड़ा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधना और हावड़ा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
0 इलाहाबाद के रास्ते होगा दोनों ट्रेनों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे द्वारा गुजरात के उधना और हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है। दोनों ही स्पेशल ट्रेनें इलाहाबाद से होकर गुजरेंगी। यहां इनका ठहराव भी किया गया है।
गाड़ी संख्या 04428 आनंद विहार-हावड़ा का संचालन 23 एवं 27 सितंबर को आनंद विहार से होगा, जो शाम 6.55 बजे चलने के बाद सुबह 04.05-04.10 बजे इलाहाबाद एवं शाम 5.55 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 04427 का संचालन हावड़ा से 24 एवं 28 सितंबर की रात 10.50 बजे होगा जो सुबह 11.00-11.05 बजे इलाहाबाद एवं रात 9.30 बजे आनंद विहार पहुंचेंगी। उधर सूरत के उधना से छपरा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक रविवार 08 अक्तूबर से 29 अक्तूबर के मध्य होगा। उधना से गाड़ी संख्या 82911 रात 11.55 बजे चलेगी जो जलगांव, इटारसी के रास्ते अगले दिन रात 9.30-09.32 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं सुबह 6.15 बजे छपरा पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 82912 का संचालन छपरा से प्रत्येक मंगलवार दस अक्तूबर से 31 अक्तूबर को होगा, जो सुबह 7.35 बजे चलने के बाद शाम 04.20-04.25 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं अगले दिन अपराह्न 1.35 बजे उधना पहुंच जाएगी।