{"_id":"59bd2fae4f1c1bb0688b4e62","slug":"201505570734-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल और कोटा की राह आसान करेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल और कोटा की राह आसान करेगी स्पेशल ट्रेन
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
भोपाल और कोटा की राह आसान करेगी स्पेशल ट्रेन
0 इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलेगी भोपाल और कोटा स्पेशल
इलाहाबाद। फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने भोपाल से पटना और कोटा से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। दोनों ही स्पेशल ट्रेन इलाहाबाद छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इसमें स्लीपर के साथ सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
भोपाल के हबीबगंज से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 01657) 22, 25 एवं 29 अक्तूबर की शाम 4.20 बजे चलेगी जो होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर के रास्ते सुबह 04.05-04.10 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं मुगलसराय, बक्सर, आरा, दानापुर रुकते हुए सुबह 10.15 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01658 पटना से 20, 23, 27 और 30 अक्तूबर की दोपहर 2.50 बजे पटना से चलकर रात 09.00-09.05 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं अगले दिन सुबह 10.35 बजे हबीबगंज पहुंच जाएगी। उधर कोटा-पटना स्पेशल ट्रेन कोटा से (गाड़ी संख्या 01717) 13, 16 एवं 19 अक्तूबर को अपराह्न 12.30 बजे चलकर गुना, सागर, दमोह, कटनी, सतना, मानिकपुर के रास्ते सुबह 05.08-05.13 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं मुगलसराय, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए दिन में 12.15 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01718 पटना से 14, 17 अक्तूबर की दोपहर 02.50 बजे चलकर रात 09.00-09.05 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं अगले दिन अपराह्न 1.45 बजे कोटा पहुंच जाएगी। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक दोनों ही ट्रेनों में स्लीपर के दस, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।