फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बिना हेलमेट धड़ल्ले से मिला पेट्रोल

बिना हेलमेट धड़ल्ले से मिला पेट्रोल

Fri, 21 Jul 2017 09:14 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट धड़ल्ले से मिला पेट्रोल
बिना हेलमेट धड़ल्ले से मिला पेट्रोल
विज्ञापन

- दूसरे दिन पेट्रोल पंपों पर नहीं दिखी सख्ती
- अधिकांश पंपों पर बिना हेलमेट के मिला पेट्रोल

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जिलाधिकारी ने फरमान जारी किया है कि अगर किसी दो पहिया वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखी है तो उसे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न दिया जाए। डीएम के इस फरमान का बृहस्पतिवार 20 जुलाई को शहर में खासा असर दिखा, लेकिन शुक्रवार को शहर के तमाम पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के लोगों को धड़ल्ले से पेट्रोल मिला। सामान्य दिनों की तरह ही पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जाता रहा।
सिविल लाइंस हो या फिर रामबाग, बैरहना हो या फिर तेलियरगंज। शहर के तमाम पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने लोगों को आसानी से पेट्रोल मिला। बृहस्पतिवार को हुई सख्ती की वजह से शुक्रवार को ज्यादातर दो पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट का प्रयोग किया। दरअसल बृहस्पतिवार को अधिकांश पंपों पर पुलिसकर्मी और आरटीओ विभाग के कर्मचारी तैनात थे। इस वजह से दिन भर में एक हजार लोगों का चालान काटा गया था, लेकिन शुक्रवार को ऐसा देखने को नहीं मिला। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पुलिस कर्मियों के न होने से दो पहिया वाहन चालकों को आसानी से पेट्रोल मिला। हालांकि मेयोहाल स्थित पंप पर सख्ती देखने को मिली। यहां जो लोग बिना हेलमेट के थे उन्हें पेट्रोल नहीं दिया गया। दरअसल इस पंप पर काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे। इलाहाबाद पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी रोहित केसरवानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई सख्ती की वजह से शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर अधिकांश दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहन कर ही आए। उन्होंने बताया कि पंपों पर बैनर आदि भी लगाया गया है। इसमें ‘बिना हेलमेट दो पहिया वाहन में पेट्रोल नहीं मिलेगा। प्लास्टिक बोतल में पेट्रोल नहीं मिलेगा। वाहन में पेट्रोल भरते समय मोबाइल के प्रयोग की अनुमति नहीं है’ लिखा है।
विज्ञापन



शहर में बढ़ गई हेलमेट की बिक्री
इलाहाबाद। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को दिखाई गई सख्ती का असर शुक्रवार को देखने को मिला। शहर में शुक्रवार को खूब हेलमेट बिके। नवाब युसूफ रोड पर ब्रांडेड हेलमेट बेचने वाली दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ भी जुटी। अधिकांश हेलमेट का मूल्य एक हजार रुपये से ज्यादा का रहा। इस बीच फुटपाथ पर लोकल ब्रांड के हेलमेट बेचने वालों की भी खूब चांदी रही। विक्रेताओं ने लोकल ब्रांड के हेलमेट के भी अच्छे दाम वसूले। कटरा, यूनिवर्सिटी रोड, एमजी मार्ग, एसपी मार्ग, स्टेनली रोड, एजी ऑफिस के पास फुटपाथ पर लगी लोकल ब्रांड के हेलमेट की खासी खरीद फरोख्त हुई। 250 से 300 रुपये के तमाम हेलमेट 500 से 800 रुपये तक में बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed