{"_id":"5946ad3f4f1c1b3c4f8b4774","slug":"201497804095-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी भरी ने शुरू किया डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी भरी ने शुरू किया डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजने लगी घर-घर सीटी, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू (फोटो)
कड़े निर्देश के बाद हरी भरी ने शुरू किया काम
नगर आयुक्त ने किया बसवार प्लांट का निरीक्षण
इलाहाबाद (ब्यूरो)। काफी इंतजार के बाद अब शहर के कई मोहल्लों में घर-घर सीटी बजने लगी है। हरी भरी ने अनुबंध में संशोधन और कड़े निर्देश के बाद काम फिर शुरू कर दिया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू होने से शहरियों को राहत मिली है। वहीं नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया ने रविवार को बसवार प्लांट का निरीक्षण कर अपशिष्ट प्रबंधन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हरी भरी के काम और भुगतान किए जाने का विरोध बढ़ा तो कंपनी ने काम बंद कर दिया था। वरिष्ठ अफसरों की मध्यस्थता में एक बार कड़ी चेतावनी और नए निर्देशों के साथ कंपनी को काम शुरू करने के निर्देश दिए गए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया गया तो नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया बसवार प्लांट का निरीक्षण करने पहुंच गए। पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने प्लांट के बारे में जानकारी दी। हरी भरी के प्रतिनिधि ने बताया कि अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन की आवश्यकता है। इस बारे में नगर आयुक्त ने पर्यावरण अभियंता को निर्देश दिए। कंपनी के प्रतिनिधि से कहा कि कूड़ा निस्तारण के साथ खाद आदि निर्माण का काम भी तेज किया जाए।