{"_id":"6303a5fbb31a1a5b0f1af588","slug":"20-years-imprisonment-for-the-accused-of-raping-a-minor-a-fine-of-one-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला : नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 वर्ष की कैद, एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला : नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 वर्ष की कैद, एक लाख का जुर्माना
Mon, 22 Aug 2022 09:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:21 PM IST
सार
पीड़िता के मामा ने 24 मार्च 2019 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसकी सात वर्षीय नाबालिग भांजी को शाम साढ़े छह बजे घर के पीछे अभियुक्त ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
News : court
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला न्यायालय ने सोमवार को मांडा थानाक्षेत्र के अंतर्गत सात वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले के आरोपी ओम प्रकाश मुसहर को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) पूनम ने अभियुक्त के वकील एवं सहायक शासकीय अधिवक्ता राहुल मिश्रा व इंदु प्रकाश सिंह के तर्कों को सुनकर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के मामा ने 24 मार्च 2019 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसकी सात वर्षीय नाबालिग भांजी को शाम साढ़े छह बजे घर के पीछे अभियुक्त ने पकड़ लिया। अभियुक्त ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शोरगुल सुनकर गांववालों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अभियोजन ने कोर्ट के समक्ष आठ गवाहों को परीक्षित कराया। मामले के तथ्यों एवं अपराध की गंभीर प्रकृति को देखकर कोर्ट ने आरोपी को 20 वर्ष की कैद एवं एक लाख रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई। ब्यूरो
विज्ञापन