फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   20 people died due to heat in Prayagraj and surrounding areas

यूपी में गर्मी से हाहाकार: प्रयागराज और आसपास के इलाकों में 20 लोगों की ली जान, कई अस्पताल में भर्ती

Tue, 18 Jun 2024 08:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2024 08:09 PM IST
सार

सूरज की तपिश के कारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। गर्मी के विकराल रूप को देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
20 people died due to heat in Prayagraj and surrounding areas
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के मंडल के तीन जिलों में भीषण गर्मी जानलेवा बनी हुई है। लू और गर्मी की चपेट में आकर मंगलवार को 20 लोगों की मौत हो गई। इसमें 15 प्रयागराज, प्रतापगढ़ में चार और एक की कौशांबी में मौत हो गई। वहीं, गर्मी से हालत बिगड़ने पर कई लोगों को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालात यह हैं कि दिन ही नहीं रात में भी तापमान अधिक होने से सुकून नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन

 

सूरज की तपिश के कारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। गर्मी के विकराल रूप को देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद से अंगार बन चुकी सड़कों पर एक कदम चलना भी मुश्किल हो रहा है। कई राहगीरों को सिर दर्द व बेचैनी की समस्या रही। अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं रोजाना डायरिया के 15 से 20 मरीज सामने आ रहे हैं। मौसम के जानकारों के मुताबिक मानसून 22 जून के बाद आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed