फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2% increase in dearness allowance likely, estimated based on 11-month index

Dearness Allowance : महंगाई भत्ते में दो फीसदी बढ़ोतरी की संभावना, 11 माह के सूचकांक के आधार पर किया गया आकलन

Thu, 01 Jan 2026 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 07:11 PM IST
सार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। एक जनवरी 2026 से उनके महंगाई भत्ते (डीए) में दो फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। इस साल जनवरी से नवंबर तक माहवार जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर यह आकलन किया गया है।

विज्ञापन
2% increase in dearness allowance likely, estimated based on 11-month index
महंगाई भत्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। एक जनवरी 2026 से उनके महंगाई भत्ते (डीए) में दो फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। इस साल जनवरी से नवंबर तक माहवार जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर यह आकलन किया गया है। वर्षों से डीए गणना का सटीक आकलन कर रहे एजी ब्रदरहुड, कार्यालय महालेखाकार के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों को वर्तमान में 58 फीसदी डीए मिल रहा है। डीए गणना के निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार जनवरी-2025 से 60.26 फीसदी डीए मिलना चाहिए। इसमें 0.26 को छोड़ दिया जाए तो डीए में दो फीसदी की वृद्धि संभावित है।

विज्ञापन


यह गणना जनवरी से नवंबर तक जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है। दिसंबर-2025 का सूचकांक जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। यदि दिसंबर का सूचकांक सात अंक घटता है तो डीए में एक फीसदी और सूचकांक 24 अंक बढ़ता है तो डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हरिशंकर तिवारी का दावा है कि किसी एक माह में इतनी कमी या बढ़ोतरी संभव नहीं है। ऐसे में दो फीसदी डीए वृद्धि के पूरे आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed