फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2 017 PCS competitors on pre confusion

पीसीएस-2017 प्री पर प्रतियोगियों में असमंजस

Sun, 29 Jan 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
2 017 PCS competitors on pre confusion
परीक्षा - फोटो : getty images
पीसीएस-2017 को लेकर प्रतियोगियों में दुविधा बढ़ती जा रही है। 2017 से ही मुख्य परीक्षा में सिविल सेवा का प्रारूप लागू हो पाएगा इसे लेकर अभी भ्रम बना हुआ है। विज्ञापन जारी होने में देरी की वजह से प्रारंभिक परीक्षा पर भी असमंजस की स्थिति है। ऐसे में प्रतियोगियों को आशंका है कि पीसीसी-2017 प्रारंभिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 19 मार्च को हो पाएगी या नहीं।
विज्ञापन


आयोग 2017 से ही सिविल सेवा का प्रारूप लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए कार्यशाला भी हो गई, लेकिन अभी इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। जबकि, 19 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। असमंजस की इस स्थिति के बीच विज्ञापन जारी नहीं होने की वजह से कई अन्य सवाल भी खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में अब 50 दिन से भी कम समय बचा है। आयोग को नोटिफिकेशन जारी करने के बाद कम से कम एक महीने का समय प्रतियोगियों को आवेदन के लिए देना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार केंद्र का निर्धारण कर प्रवेश पत्र ऑनलाइन करना होगा। चूंकि अब आयोग दूसरे जिलों में सेंटर भेजने लगा है।
विज्ञापन


ऐसे में प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए भी अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय देना होगा। चिंताजनक यह कि आयोग के अफसर भी इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ बोलने से बच रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों में आशंका है कि अब परीक्षा समय से नहीं हो पाएगी। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय, नागेंद्र सिंह आदि प्रतियोगियों ने मांग की है कि आयोग जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed