फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   -2 016 pcs Men seeking deferment

पीसीएस-2016 मेंस टालने की मांग

Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
-2 016 pcs Men seeking deferment
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2016 के अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा जून के बजाय सितंबर में कराने की मांग की है। प्रतियोगियों ने मंगलवार को आयोग में ज्ञापन भी साैंपा। वे मुख्य परीक्षा के लिए न्यूनतम 60 दिन का समय दिए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


आयोग ने 24  जून से मुख्य परीक्षा कराने की घोषणा की है। जबकि, अभी तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नहीं आया है। प्रतियोगियों का कहना था कि प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट निकलने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें न्यूनतम 60 दिन मिलना चाहिए। उनका यह भी कहना था रमजान महीने को ध्यान में रखकर भी जून में परीक्षा नहीं कराई जानी चाहिए। प्रतियोगियों का यह भी कहना था कि बिहार पीसीएस की मुख्य परीक्षा 15 जुलाई से है।
विज्ञापन


इसके अलावा सिविल सेवा-2016 प्रारंभिक परीक्षा सात अगस्त को है। इसलिए मानवीय आधार पर इन परीक्षाओं को ध्यान में रखकर पीसीएस मुख्य परीक्षा सितंबर में कराया जाए। प्रतियोगियों की ओर से बुधवार को फैक्स के माध्यम से राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजकर परीक्षा टालने की मांग की जाएगी। ज्ञापन साैंपने वालों में मेराज अहमद, जमाल, मुहम्मद अकील, मुहम्मद शहीद, नदीम अख्तर,  यासिर अहमद, विक्की खान, सचिन पटेल, दीपक चौहान, अवनीश पांडेय, अशोक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed