{"_id":"60f31b1cccf78f55b26c0963","slug":"199-block-education-officers-transferred-13-block-education-officers-posted-in-prayagraj-were-sent-to-another-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"199 खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला, प्रयागराज में तैनात 13 खंड शिक्षाधिकारी दूसरे जिले में भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
199 खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला, प्रयागराज में तैनात 13 खंड शिक्षाधिकारी दूसरे जिले में भेजे गए
Sat, 17 Jul 2021 11:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:32 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार को 199 खंड शिक्षाधिकारियों के तबादले किए गए। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने आदेश जारी किया। सालों से एक जिले और मंडल में डटे अधिकारियों को दूसरे जिले और मंडल में भेजा गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार को 199 खंड शिक्षाधिकारियों के तबादले किए गए। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने आदेश जारी किया। सालों से एक जिले और मंडल में डटे अधिकारियों को दूसरे जिले और मंडल में भेजा गया है।
विज्ञापन
तबादले को लेकर काफी खींचतान मची थी। निवर्तमान अपर शिक्षा निदेशक बेसिक सरिता तिवारी को पहले 15 जुलाई को राज्य परियोजना कार्यालय में ट्रांसफर कर उनके स्थान पर ललिता प्रदीप को तैनाती दी गई। उसके बाद ललिता प्रदीप के माध्यम से 15 जुलाई की ही तारीख में खंड शिक्षाधिकारियों के तबादले किए गए। अकेले प्रयागराज से 13 अधिकारियों का स्थानान्तरण हुआ है।
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज से अनिल कुमार सिंह वाराणसी, राममूर्ति यादव व सीताराम सिंह यादव को गाजीपुर, सुमन केसरवानी भदोही, रामचन्द्र यादव रायबरेली, प्रीति सिंह वाराणसी, वेद प्रकाश यादव अम्बेडकरनगर, संतोष कुमार यादव व शिव कुमार यादव अमेठी और किरन पांडेय को वाराणसी भेजा गया है।
हरिश्चन्द्र गिरि को एडी बेसिक कार्यालय में उप निरीक्षक उर्दू के पद पर तैनाती दी गई है। राजेश यादव, ओमप्रकाश मिश्रा, रमेश कुमार सिंह, किरण यादव, कैलाश सिंह, कैलाश प्रसाद शुक्ला, धर्मेन्द्र कुमार मौर्य, राकेश कुमार यादव, प्रभाशंकर पांडेय, राकेश कुमार यादव को प्रयागराज में तैनाती मिली है।